Trending Story
Advertisement

दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष पेरेंट्स काउंसलिंग

दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष पेरेंट्स काउंसलिंग:सविलियन विद्यालय में अभिभावकों को दी शिक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी

सविलियन विद्यालय पीपलगांव में दिव्यांग बच्चों के समग्र विकास और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए एक विशेष पेरेंट्स काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसे प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव ने किया।

जिला अध्यक्ष अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चे भी समाज को ऊंचाई तक पहुंचाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों का नजदीकी स्कूलों में अनिवार्य रूप से नामांकन कराएं। इससे बच्चे सरकारी सुविधाओं से वंचित नहीं रहेंगे।

स्पेशल एजुकेटर आशुतोष सिंह ने होम-बेस्ड शिक्षा प्राप्त कर रहे दिव्यांग बच्चों के बारे में जानकारी दी। प्रधानाध्यापक हरित जेदली और मनोरमा सोनकर ने अपने विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।

ब्लॉक अध्यक्ष मसूद अहमद ने आगामी मेडिकल कैम्प की जानकारी देते हुए बच्चों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ये कैंप दिव्यांग बच्चों की स्वास्थ्य जांच और प्रमाणपत्र प्राप्ति में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से लगभग 50 अभिभावक और उनके बच्चे उपस्थित थे। इस दौरान ममता शुक्ला, रत्ना गुप्ता, निर्मला त्रिपाठी, सिबा जरीन, शबाना अंसारी और सरिता चंद्रौल जैसे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव और ब्लॉक अध्यक्ष मसूद अहमद ने सभी दिव्यांग बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश था कि दिव्यांगता कोई बाधा नहीं बल्कि विशेषता है। सही मार्गदर्शन से ये बच्चे समाज की मुख्यधारा में सफलतापूर्वक शामिल हो सकते हैं।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Advertisement
Trending Story
Toggle Dark Mode

Menu