Toggle Test

दिव्यांगों की पहल… प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में लगवाई बेंच

अजमेर। दीन दुःखी दिव्यांग सेवा संस्था ने प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में लगवाई बेंच लगवाई है। संस्था के अध्यक्ष महेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि दीन दुःखी दिव्यांग सेवा संस्था अजमेर में लगातार आमज

न की सेवा कर रही है।इसी के साथ आज एक नई पहल की गई राजकीय प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र माकड़वाली में दिव्यांग,मरीज, एवं उनके परिजनों के बैठने के लिए सीमेंट की बैचेज लगवाई गई। मुख्य संरक्षक डॉ. नासिर मौ. मदनी ने संस्था द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में संस्था ने काडा वितरण, मास्क, सैनेटाइजर वितरित किया। राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, भीषण गर्मी को देखते हुवे छोटे बड़े पशु पक्षियों को पानी पीने के लिए सीमेंट की टंकियां व परिण्डे निशुल्क वितरण करना। उन्होंने बताया कि महेंद्र कुमार जोशी के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा भी राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में चिकित्सा केन्द्र के डॉ. मनोज शर्मा, हेल्थ सुपरवाइजर शशि शर्मा, रजनी गहलोत, अभिषेक वर्मा, इल्मुदीन,, स्वाती लोदी, रश्मि वैष्णव, संस्था संस्थापक भगवती देवी, सचिव पीयूष सुराणा, कार्य कारर्णी सदस्य ललिता जोशी, कविता चौहान, सदस्य एडवोकेट भोमराज गुर्जर, मुकेश मौर्य, चन्द्रप्रकाश खत्री, गौरव जोशी, शारदा खन्ना, डी. एल. वर्मा एवं संस्था के अन्य मौजूद रहे।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment