दिव्यांग शिविर में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के कार्यकर्ता करेंगे मदद.
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की बैठक गुरुवार को पार्षद दिनेश सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक बैठे लोगों को भी दिलाने पर चर्चा की गई। शुक्रवार व शनिवार को पंचायत समिति सभागार में दिव्यांग सहायता शिविर लगाया जाएगा। इन शिविरों में क्षेत्र के दिव्यांगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के लिए ट्रस्ट के स्वयं सेवकों को टिप्स बताए गए।
ब्लॉक प्रभारी व पार्षद अजय तसीड़ ने बोलते हुए कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य सेवा का है। तसीड़ ने बताया कि कोरोना के दौरान कुछ दिव्यांगों ने ऑफ लाइन मेडिकल प्रमाण पत्र बनवा लिए लेकिन उनको ऑन लाइन नहीं करवाया गया। ऑन लाइन कराने में भी ट्रस्ट के स्वयं सेवक पूरी मदद करेंगे। ताराचंद नांगल, सोनू कनवा, कमल जीनगर, शैतान टांक, विष्णु बागोरा, मुकेश कुमार मौजूद थे।

शिविर छह व सात को : पिलानी
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा चिड़ावा में छह व सात अगस्त को लगने वाले शिविर में विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने वाले लोगो का सहयोग किया जाएगा। ट्रस्ट के संत कुमार निर्मल ने बताया कि चिड़ावा में छह व सात अगस्त को लगने वाले विकलांग प्रमाण पत्र हेतु शिविर में पिलानी से जाने वाले विकलांग लोगों के लिए शिविर में जाने-आने की व्यवस्था की गई है जो व्यक्ति शिविर में शामिल होना चाहता है वह संत कुमार निर्मल से संपर्क कर सकता है।
- दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
- कृत्रिम अंग, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
- विभिन्न प्रकार की छूट और पुरस्कारों के बारे में बताया गया।
- शिविर का आयोजन, सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया था।