Toggle Test

दिव्यांगों ने प्रदर्शन कर मांगी 5000 रुपये मासिक पेंशन

दिव्यांगजनों का कलेक्ट्रेट के बाहर धरना:5000 रुपए पेंशन समेत कई मांगों को लेकर बेमियादी प्रदर्शन शुरू

 


करौली में दिव्यांग जन समिति के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट परिसर के पास विवेकानंद पार्क के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।
समिति के अध्यक्ष दिवारी लाल के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन में बच्चू माली, राकेश कश्यप, अशोक माली और रामप्रकाश मीणा सहित कई दिव्यांग-जन शामिल हैं।

प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन समाज कल्याण अधिकारी बबलू शर्मा को सौंपा। उन्होंने सरकार पर दिव्यांगजनों की मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। दिव्यांगजनों की प्रमुख मांगों में पेंशन राशि को 1150 से बढ़ाकर 5000 रुपए करना शामिल है। साथ ही वे अंत्योदय राशन कार्ड में जुड़ना चाहते हैं।

उनकी अन्य मांगों में रोजगार की सुविधा, स्कूटी की उपलब्धता और प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा शामिल है। 48 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगजनों को स्कूटी, व्हीलचेयर और बैसाखी की मांग भी की गई है।

समाज कल्याण अधिकारी बबलू शर्मा ने धरना स्थल पर पहुंचकर दिव्यांगजनों से बातचीत की। उन्होंने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। हालांकि, दिव्यांगजनों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment

और पढ़ें