मेष
चंद्रमा आज मंगलवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आज आपका दिन मिश्रित फलदायी है. आपको आज नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी. कोई नया काम भी शुरू कर पाएंगे. आज आपके विचार जल्दी-जल्दी बदलेंगे. इससे किसी तरह का कन्फ्यूजन आपको हो सकता है. आज नौकरी एवं व्यवसाय में आपको प्रतियोगियों के कड़े व्यवहार का सामना करना पड़ेगा. किसी निश्चित काम के लिए आप आगे प्रयास करेंगे. यात्रा का योग है. महिलाओं को आज वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है. हालांकि स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम है.
वृषभ
उलझनपूर्ण मानसिकता के कारण महत्वपूर्ण अवसर खो सकते हैं. नए काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है. कार्यस्थल पर आज आपको केवल अपने काम से काम रखना चाहिए. दूसरों के काम में अनावश्यक हस्तक्षेप आपकी मानहानि का कारण बन सकता है. जिद्दी स्वभाव के कारण किसी से मतभेद हो सकता है. दोपहर के बाद मीठी वाणी से आप किसी को भी आकर्षित कर सकेंगे. आपके परिवार में शांति बनी रहेगी. वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकेंगे. विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकेंगे.
मिथुन (Gemini)
आज आप उत्साहित और ताजगी का अनुभव कर सकेंगे. अच्छे कपड़े और आभूषण खरीदने का योग बन रहा है. स्वादिष्ट भोजन करेंगे. सगे- सम्बंधियों के साथ आपका दिन खुशी में व्यतीत होगा. वैवाहिक जीवन में संतोष और शांति प्राप्त कर सकेंगे. वित्तीय लाभ और योजनाओं को पूरा करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. आपको खर्च पर काबू रखना होगा. कार्यस्थल पर आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है. कोई नया टारगेट भी आपको मिल सकता है.
कर्क
आज आप मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. किसी एक निश्चय पर आप नहीं पहुंच पाएंगे. असमंजस के कारण मन कहीं नहीं लगेगा. इसका असर आपके काम पर होगा. संबंधियों के साथ अनबन हो सकती है. पारिवारिक काम के पीछे धन खर्च होगा. झगड़े से आज दूर रहें. किसी से विवाद होने पर तत्काल उससे माफी मांगे, अन्यथा आगे आपको उससे दिक्कत हो सकती है. बिना सोचे काम करने से नुकसान होगा. आरोग्य एवं धन की हानि हो सकती है.
सिंह
आज आपको लाभ होने की संभावना है. आपको मन से मजबूत होना होगा, अन्यथा हाथ आए अवसर भी खो सकते हैं. मित्रों से मिलकर लाभ प्राप्त कर सकेंगे. आप अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे. घर में शुभ प्रसंग का आयोजन होगा. व्यापार में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकेंगे. नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकेगी. यात्रा होने की भी संभावना है. आपको कार्यस्थल पर कोई नया काम मिल सकता है. व्यापार में सफलता के लिए आज आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी.
कन्या
नए काम शुरू करने के लिए आपने जो योजनाएं बनाई है, उसे आसानी से पूरी कर सकेंगे. पिता के साथ निकटता बढ़ेगी. मान- सम्मान बढ़ेगा. सरकारी कामकाज में सफलता प्राप्त कर सकेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी. पैसे की वसूली या व्यापार के उद्देश्य से यात्रा करने की संभावना है. विदेश से जुड़े काम में सफलता प्राप्त कर सकेंगे. विदेश में रहने वाले अपनों का समाचार प्राप्त कर सकेंगे. आपका स्वास्थ्य खराब होगा. संतान के स्वास्थ्य की चिंता होगी.
तुला
किसी लंबी दूरी या धार्मिक स्थल की यात्रा होगी. विदेश से जुड़े काम में आसानी होगी. कार्यस्थल पर कोई नया काम आपको मिल सकता है. हालांकि नौकरीपेशा वालों को आज अधिकारियों तथा सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है. संतान और स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता रहेगी. बाहर खाने-पीने से आपको बचना चाहिए. विरोधियों के साथ गंभीर चर्चा न करें. अनावश्यक कार्यों पर धन खर्च हो सकता है.
वृश्चिक
आज अपने स्वभाव और व्यवहार पर काबू रखना आवश्यक है. कार्यस्थल पर किसी के साथ अनावश्यक विवाद हो सकता है. किसी नए काम की शुरुआत आज ना करें. स्वास्थ्य खराब होने की आशंका होने से खान-पान में ध्यान रखें. बाहर खाने-पीने में लापरवाही ना करें. अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है. धार्मिक कार्य या साधना के लिए समय अच्छा है. विचार और चिंतन से मन को शांत कर सकेंगे. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम फलदायी है.
धनु
आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से गुजरने वाला है. आज आप मनोरंजन की दुनिया में व्यस्त रहने वाले हैं. पार्टी, पिकनिक, यात्रा, स्वादिष्ट भोजन और शॉपिंग आज के दिन का हिस्सा हो सकते हैं. हालांकि बाहर जाने पर आप पूरी सावधानी रखें. मैरीड कपल के बीच रोमांस बना रहेगा. लेखन के काम के लिए दिन अच्छा है. आपके विचार बौद्धिक तथा तार्किक रहेंगे. भागीदारी से लाभ होगा. सम्मान और ख्याति मिलेगी. प्रेम जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी. महत्वपूर्ण कामों में आपको सफलता मिलेगी.
मकर
आपके व्यापार के लिए दिन अच्छा है. बिजनेस को बढ़ाने के लिए आप कोई विशेष प्रयास करेंगे. धन के लेन-देन में सरलता रहेगी. हालांकि किसी को उधार देने से आपको बचना चाहिए. घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा. आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च होगा. नौकरी में साथीकर्मियों का सहयोग मिलेगा. विदेशी व्यापार बढ़ेगा. शत्रुओं पर विजय मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है.
कुंभ
आज कोई भी नया काम शुरू ना करें. जल्दी-जल्दी काम करने से आप नुकसान उठा सकते हैं. कार्यस्थल पर आज आप केवल अपने काम पर ध्यान लगाएं. महिलाओं को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. यात्रा को टालना आपके लिए हितकर रहेगा. संतान की चिंता रहेगी. दोपहर बाद क्रिएटिव काम में आपकी रुचि बनी रहेगी. बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. आकस्मिक खर्च का योग है. पेट से सम्बंधित बीमारी हो सकती है. परिजनों के साथ विवाद टालें.
मीन
आज का दिन अरुचिकर घटनाओं के कारण उत्साहजनक नहीं रहेगा. घर में परिवारवालों के साथ वाद-विवाद होगा. माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी. किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा. शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. इस कारण अनिद्रा सताएगी. महिलाओं के साथ बातचीत में सावधानी बरतें. धन की हानि हो सकती है. नौकरी करने वालों को किसी बात की चिंता रहेगी
. स्थायी संपत्ति और वाहन आदि के कामकाज में सावधानी बरतें.