Toggle Test

सांदीपनि विद्यालय में माटी गणेश अभियान- छात्रों ने बनाए ईको-फ्रेंडली गणेश

सांदीपनि विद्यालय में छात्रों ने बनाए ईको-फ्रेंडली मिट्टी के गणेश

सांदीपनि विद्यालय में माटी गणेश अभियान के तहत छात्रों ने पर्यावरण अनुकूल मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं बनाईं। यह गतिविधि विद्यालय के ईको क्लब के तत्वावधान में आयोजित हुई। ईको क्लब प्रभारी प्रीति चौहान ने बताया कि क्लब समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यक्रम करता है। इसका उद्देश्य छात्रों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

मिट्टी के गणेश बनाने की इस गतिविधि में 53 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक गणेश यादव ने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियां पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं। ये मूर्तियां पॉलीथिन जितनी ही हानिकारक होती हैं। इसलिए मिट्टी से बनी ईको-फ्रेंडली मूर्तियों का ही उपयोग करना चाहिए।इस अवसर पर महेश वर्मा, अकरम डामोर, जगदीश प्रसाद कहार, सत्यनारायण कुशवाह सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment