श्रीराम को लेकर गहलोत की टिप्पणी पर शेखावत का पलटवार: पार्टी और विचारधारा में अंतर क्यों?

जोधपुर – केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा श्रीराम को लेकर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

शेखावत ने कहा, “गहलोत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में राम और रामसेतु को लेकर जो हलफनामा दाखिल किया था, उस पर अब वे क्या सोच रखते हैं? कांग्रेस और उसके नेताओं की सोच में इतना अंतर क्यों है?”

दरअसल, एक दिन पहले जयपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गहलोत ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा था कि “भाजपा ऐसे व्यवहार करती है जैसे श्रीराम पर उनका कॉपीराइट हो। हमारे नेताओं के नामों में भी ‘राम’ है – नाथूराम मिर्धा, परसराम मदेरणा। राम तो हमारे भी हैं।”

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने राम के नाम पर दंगे भड़काए और राजनीति की। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “भाजपा के राज में सब कुछ भगवान भरोसे है।”

अपने दौरे के दौरान शेखावत सर्किट हाउस पहुंचे, जहाँ उन्होंने जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल से मुलाकात की और बारिश व जिले की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इसके अतिरिक्त भाजपा शहर कार्यकारिणी के नए सदस्यों और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी उनसे भेंट की।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Toggle Dark Mode

Menu