राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 की नामांकन प्रक्रिया शुरू

दिव्यांगजन सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 की नामांकन प्रक्रिया शुरू; जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

शिक्षा निदेशालय ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 की नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये पुरस्कार हर साल विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में लाने और उनके कार्यों को उजागर करने के उद्देश्य से दिए जाते हैं। इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं 15 जुलाई 2025 तक www.awards.gov.in या www.depwd.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निदेशालय ने सभी संबंधित विभागों और स्कूलों से पात्र उम्मीदवारों को नामांकित करने का आग्रह किया है।

शिक्षा निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है

निदेशालय के अधिकारी के मुताबिक दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में लाने और उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों को रेखांकित करने के उद्देश्य से ये पुरस्कार हर वर्ष विश्व दिव्यांग दिवस को दिए जाते हैं।

निदेशालय ने विभिन्न विभागों, संगठनों और संस्थाओं से अनुरोध किया है कि वे इस संबंध में पात्र व्यक्तियों और संस्थानों के नामांकन सुनिश्चित करें।

15 जुलाई तक इन वेबसाइट पर कर सकते हैं आवेदन

नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं 15 जुलाई 2025 तक www.awards.gov.in या www.depwd.gov.in पर जाकर नामांकन कर सकते हैं।

निदेशालय ने सभी उप शिक्षा निदेशकों, निजी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और समावेशी शिक्षा शाखा को अनुरोध किया है कि वे पात्र उम्मीदवारों को नामांकन के लिए प्रोत्साहित करें।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Toggle Dark Mode

Menu