राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में भूत-प्रेतों को उतारने के लिए यहां बालाजी महाराज के सामने अर्जी लगाई जाती है.
यहां भूत-प्रेतों की पेशी होती है और फैसला सुनाते हैं स्वयं बालाजी महाराज. बालाजी महाराज के अलावा यहां प्रेतराज सरकार और भैरो बाबा का भी प्रसिद्ध मंदिर है.

भारत में कई मंदिर और तीर्थस्थल अपनी कहानियों और चमत्कारों के लिए जाने जाते हैं। इनमें से एक है मेहंदीपुर बालाजी मंदिर। मेहंदीपुर बालाजी मंदिर से कई ऐसे चमत्कार जुड़े हुए हैं, जिनके बारे में दुनिया भर में चर्चाएं होती है। मेहंदीपुर बालाजी मंदिर राजस्थान के दौसा जिले में दो पहाड़ियों के बीच स्थित है। यहां कुछ ऐसी मान्यताएं और परंपराएं हैं, जो लोगों को आश्चर्यचकित कर देती हैं। मेहंदीपुर बालाजी से जुड़े ये रहस्य ऐसे हैं जिनके बारे में चर्चा सभी करते हैं लेकिन इनसे जुड़ा पूरा सच कोई नहीं जानता। आइए, जानते हैं मेहंदीपुर बालाजी मंदिर से जुड़े रहस्यों के बारे में।

राजस्थान के दौसा जिले में हनुमान जी का प्रसिद्ध मंदिर है मेहंदीपुर बालाजी. दिल्ली से करीब 200 किलोमीटर दूर. मेहंदीपुर बालाजी का ये मंदिर हाइवे से करीब तीन किलोमीटर अंदर जिस सिकराय गांव में है, वहां बाहर से नजारा देश के दूसरे प्रसिद्ध धर्मस्थलों जैसा लगता है. फूलमाला और पूजन सामग्री की दुकानें, बच्चों के खिलौने, कपड़े और सजावटी आइटम, कचौड़ी-समोसे के स्टॉल, चाय के ठिये, भक्ति गीतों की गूंज और आते-जाते लोगों के माथे पर पैसे लेकर ‘जय श्री राम’, ‘जय हनुमान’ की मोहर लगाते बच्चे. बस, कुछ अलग था तो रास्ते में मिलते ‘प्रेत बाधा’ से ग्रस्त चीखते-चिल्लाते लोग.

जी हां, दरअसल भूत-प्रेतों को उतारने के लिए यहां बालाजी महाराज के सामने अर्जी लगाई जाती है. यहां भूत-प्रेतों की पेशी होती है और फैसला सुनाते हैं स्वयं बालाजी महाराज. मंदिर के आसपास मौजूद लोग कहते हैं कि मंदिर आने से पहले ही उनके अंदर का प्रेत अपनी हरकतें शुरू कर देता है. इंसान के सिर पर जो प्रेत होता है, वह मंदिर की पेशी से बचने की कोशिश भी करता है. बाबा उस प्रेत को पकड़ लेते हैं, जिसके बाद वो खुद ही मंदिर की ओर बढ़ने लगता है. अगर किसी पर कोई जिद्दी प्रेत होता है तो उसे कई लोग पकड़कर लाते हैं. जिस इंसान पर जिद्दी प्रेत का साया होता है, उसमें इतनी ताकत आ जाती है कि उसे संभालना भारी पड़ जाता है. वह खुद को छुड़ाकर भागने की कोशिश करता है. लेकिन जैसे ही बाबा की चौखट पार होती है, जिद्दी से जिद्दी प्रेत शांत होने लगता है.
जब हम बालाजी मंदिर पहुंचे तो कपाट पर खड़ा एक व्यक्ति लोगों द्वारा लाई गई बोतलों में पानी भरता दिखा. पता चला कि इस जल को लेने लोग दूर-दूर से आते हैं. कहा जाता है कि इसे घर में रखने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं. यहां मुख्य द्वार के पास ही खुले बालों में एक औरत बुरी तरह अपना सर झटक रही थी. कभी जमीन पर लेटी चिल्ला रही थी, तो कभी मंदिर की दीवार को देख सिसकियां भर रही थी.

महिला के बगल में बैठा शख्स तालियां बजाकर बालाजी महाराज और प्रेतराज सरकार के जयकारे लगा रहा था. पता किया तो जवाब मिला- ‘भूत आया है उसके सर. बालाजी के चरणों में आकर क्षमा मांग रहा है. यहां तो भूतों का यही हाल होता है. ऐसे तो यहां रोज बहुत आते हैं.’
जैसा कि हमने आपको बताया ये मंदिर भूत-प्रेत जैसी चीजों से मुक्ति पाने के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए अगर यहां का प्रसाद कोई खा लें या अपने साथ लेकर आए तो इसका मतलब ये है कि वह अपने साथ नकारात्मक शक्तियों को लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं मंदिर के कुछ जरूरी नियम, जो इस प्रकार है:-
