“जय श्रीराम”, आदर्श नगर में आतिशबाजी के बीच धू-धू कर जला 25 फीट का रावण। हौसलों की ऐतिहासिक उड़ान: पैरा खिलाड़ियों ने पदकों से बढ़ाया भारत का मान । दिल्ली में ऋतु बराला से कथित मारपीट का मामला गरमाया, जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर रातभर डटे कांग्रेस नेता; अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दिल्ली में पहले से केस दर्ज होने का दिया हवाला। इक्वाडोर के चर्च में दर्दनाक हादसा, प्रवचन के दौरान पादरी की मौत आप बोल तो पा नहीं रहे, गाना क्या गाएंगे!’ दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: 50 हजार की सुपारी, विदेश में बसाने का लालच और नेपाल भागने की साजिश!

Toggle Test

बारिश में फ्रिज को कैसे रखे बैक्टीरिया फ्री ?

बारिश में फ्रिज में नमक से भरी कटोरी क्यों रख रहे हैं लोग? वजह जानकर आप भी करेंगे ये काम

बारिश का मौसम गर्मी से जहां राहत दिलाता है तो वहीं अपने   साथ कई समस्याएं भी लेकर आता है. ढेरों बीमारियों से लोग परेशान रहते हैं. इतना ही नहीं मॉनसून में वातावरण में नमी लेवल बढ़ने से घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी नुकसान पहुंच सकता है. खासकर, फ्रिज के अंदर भी नमी अधिक बढ़ जाती है. इससे रेफ्रिजरेटर के अंदर रखी खाने-पीने की चीजें, फल, सब्जियां सभी जल्दी खराब होने लगती हैं. इस समस्या से बचना चाहते हैं तो बस एक कटोरी नमक करेगा आपकी मदद. जानिए यहां कैसे…

मानसून के आगमन से चारों तरफ हरियाली के साथ-साथ वातावरण में नमी भी बढ़ जाती है, जिसके कारण कई चीजें खराब होने लगती हैं. खासकर, फ्रिज में रखी सब्ज़ियां नमी के कारण जल्दी खराब होने लगती हैं. सब्जियों की उम्र कम हो जाती है और दुर्गंध भी आने लगती है. कई बार फल, मसाले भी खराब होने लगते हैं. ये गीले से लगते हैं. सबसे बड़ी समस्या चीनी के भीगने की होती है.

बारिश के सीजन में फ्रिज में भी नमी बढ़ने से बदबू आने लगती है. ऐसे में दो-तीन दिन पर सफाई ना करें तो 

फ्रिज में कुछ भी रखने का भी मन नहीं करता है. आप सालों से खाना में नमक डालते आ रहे हैं, लेकिन क्या कभी फ्रिज में नमक रखकर देखा है? बारिश के मौसम में फ्रिज में एक कटोरी भरकर नमक जरूर रखें.

फ्रिज में नमक रखने से क्या होगा- बार-बार फ्रिज को खोलने से, भर-भरकर सब्जी, फल, पका हुआ खाना रखने से अंदर नमी अधिक जमा हो

ती है. नमी जब अधिक हो जाए तो फ्रिज में रखी सब्जी, फल सभी जल्दी सड़ने लगते हैं. वे गल जाते हैं. नमी के कारण बैक्टीरिया को पनपने का मौका मिल जाता है.

नमक को एक कटोरी में भरकर रखने से फ्रिज की नमी को ये सोखने का काम करेगा. दरअसल, नमक एक प्राकृति

क नमी अवशोषक है. नमक के अंदर नमी को एब्जॉर्ब करने के गुण होते हैं. इस तरह से फ्रिज के अंदर नमी कम होगी और ये ड्राई, क्लीन रहेगा.

जब आप नमक को फ्रिज में रखते हैं तो इससे नमी के कारण आने वाली स्मेल भी दूर होगी. फल, सब्जियां, पका हुआ भोजन, दूध, दही, बटर आदि आप भर-भरकर फ्रिज में रखते हैं. कुछ दिनों में इन चीजों से गैस रिलीज होता है, जिससे इस गैस की वजह से फ्रिज के अंदर दुर्गंध आने लगती है. ऐसे में नमक एक कटोरी फ्रिज के किसी भी हिस्से में रख दें. ये नमी के साथ बदबू भी एब्जॉर्ब कर सकता है.

फ्रिज में कैसे रखें नमक- एक छोटी कटोरी में 3-4 चम्मच नमक डालें. इस फ्रिज के किसी भी हिस्से में रख दें. नमक मोटे और दरदरे दाने वाला होगा तो असर अधिक करेगा. जब 5-6 दिन हो जाए तो इसे बदल कर दूसरा नमक डाल दें. नमी और स्मेल को एब्जॉर्ब करने के बाद नमक के गुण बेअसर हो जाते हैं. नमक के साथ ही आप बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment

और पढ़ें

दिल्ली में ऋतु बराला से कथित मारपीट का मामला गरमाया, जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर रातभर डटे कांग्रेस नेता; अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दिल्ली में पहले से केस दर्ज होने का दिया हवाला।

दिल्ली में ऋतु बराला से कथित मारपीट का मामला गरमाया, जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर रातभर डटे कांग्रेस नेता; अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दिल्ली में पहले से केस दर्ज होने का दिया हवाला।