Toggle Test

नगर निकाय चुनाव के मतदान दिवस पर जिले में 9 और 11 सितंबर को रहेगा अवकाश

अजमेर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत अजमेर जिले में होने वाले मतदान को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु ने बताया कि नगर निकाय आम चुनाव-2026 के अंतर्गत प्रथम चरण का मतदान बुधवार, 9 सितंबर को होगा। इस दिन नगर पालिका पीसांगन, नसीराबाद, केकड़ी, सरवाड़, टाटोंटी एवं सावर के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसी प्रकार द्वितीय चरण का मतदान शुक्रवार, 11 सितंबर को निर्धारित है। इस दिन नगर निगम अजमेर तथा नगर परिषद किशनगढ़ एवं पुष्कर के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित कार्यालयों में मतदान दिवस का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment