Toggle Test

दिमाग से जुड़े ये रोचक तथ्य घुमा देंगे दिमाग!

दिमाग से जुड़े बहुत अहम हैं ये 30 फैक्ट्स, जरूर पढ़ें

दिमाग से जुड़े बहुत अहम हैं ये 30 फैक्ट्स, जरूर पढ़ें

वैसे तो हमारे शरीर के सभी अंगों का अपना एक खास महत्व है और सभी अंग अलग-अलग कामों को अंजाम देते हैं। लेकिन, दिमाग उन सबसे हटकर एक खास अंग हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए स्वस्थ दिमाग को होना बहुत जरूरी है। ऐसे में हमें अपने दिमाग से जुड़े तथ्यों को जानना बहुत जरूरी है। आज आपको दिमाग से जुड़े ऐसे ही अहम 30 तथ्य बताने जा रहे हैं। आगे की स्लाइडों में देखें, दिमाग से जुड़ी अहम बातें…

ऑक्सिजन की कमी से डैमेज

1. अगर 5 से 10 मिनट तक दिमाग में ऑक्सिजन की कमी हो जाए तो यह हमेशा के लिए डैमेज हो सकता हैं।

2. दिमाग पूरे शरीर का केवल 2% होता है लेकिन यह पूरी बॉडी का 20% खून और ऑक्सिजन अकेला इस्तेमाल कर लेता है।

3. हमारा दिमाग 40 साल की उम्र तक बढ़ता रहता है।

अधिक चर्बी वाला अंग

4. हमारे दिमाग के 60% हिस्से में चर्बी होती है इसलिए यह शरीर का सबसे अधिक चर्बी वाला अंग है।

5. सर्जरी से हमारा आधा दिमाग हटाया जा सकता है और इससे हमारी यादों पर भी कुछ असर नहीं पड़ेगा।

6. जो बच्चे पांच साल का होने से पहले दो भाषाएं सीखते है उनके दिमाग की संरचना थोड़ी सी बदल जाती है।

सुमेर में उल्लेख

7. दिमाग की 10% प्रयोग करने वाली बात भी सच नही है बल्कि दिमाग के सभी हिस्सों का अलग-अलग काम होता है।

8. दिमाग के बारे में सबसे पहला उल्लेख 6000 साल पहले सुमेर से मिलता है।

9. 90 मिनट तक पसीने में तर रहने से आप हमेशा के लिये एक मनोरोगी बन सकते हो।

ब्रेन की कोशिकाएं

10. बचपन के कुछ साल हमें याद नहीं रहते क्योंकि उस समय तक ‘HIPPOCAMPUS’ विकसित नहीं होता है, यह किसी चीज को याद रखने के लिए जरूरी है।

11. छोटे बच्चे इसलिए ज्यादा सोते हैं क्योंकि उनका दिमाग उनके शरीर द्वारा बनाया गया 50% ग्लूकोज इस्तेमाल करता है।

12. 2 साल की उम्र में किसी भी उम्र से ज्यादा ब्रेन कोशिकाएं होती हैं।

शराब और दिमाग

13. अगर आपने पिछली रात शराब पी थी और अब आपको कुछ याद नहीं है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप सब भूल गए हो बल्कि ज्यादा शराब पीने के बाद आदमी को कुछ नया याद ही नहीं होता।

14. एक दिन में हमारे दिमाग में 70,000 विचार आते हैं और इनमें से 70% विचार नेगेटिव होते हैं।

15. हमारे आधे जींस दिमाग की बनावट के बारे में बताते हैं और बाकी बचे आधे जींस पूरे शरीर के बारे में बताते हैं।

मेमरी असीमित

16. हमारे दिमाग की मेमरी असीमित होती है। यह कंप्यूटर की तरह कभी नहीं कहेगा कि मेमरी फुल हो गई।

17. अगर शरीर के आकार को ध्यान में रखा जाए तो मनुष्य का दिमाग सभी प्राणियों से बड़ा है। हाथी के दिमाग का आकार उसके शरीर के मुकाबले सिर्फ 0.15% होता है जबकि मनुष्य का 2%।

18. एक जिंदा दिमाग बहुत नर्म होता है और इसे चाकू से आसानी से काटा जा सकता है।

दायां दिमाग/बायां दिमाग

19. जब हमे कोई इगनोर या रिजेक्ट करता हैं तो हमारे दिमाग को बिल्कुल वैसा ही महसूस होता है जैसा चोट लगने पर।

20. दायां दिमाग/बायां दिमाग जैसा कुछ नहीं है। यह सिर्फ एक मिथक है। पूरा दिमाग इकट्ठा काम करता है।

21. चाॉकलेट की खूशबू से दिमाग में ऐसी तरंगें उत्पन्न होती हैं जिनसे मनुष्य आराम महसूस करता है।

टीवी और दिमाग

22. जिस घर में ज्यादा लड़ाई होती हैं उस घर के बच्चों के दिमाग पर बिल्कुल वैसा ही असर पड़ता हैं जैसा युद्ध का सैनिकों पर।

23. टी.वी. देखने की प्रक्रिया में दिमाग बहुत कम इस्तेमाल होता है और इसलिए इससे बच्चों का दिमाग जल्दी विकसित नहीं होता। बच्चों का दिमाग कहानियां पढ़ने से और सुनने से ज्यादा विकसित होता है क्योंकि किताबों को पढ़ने से बच्चे ज्यादा कल्पना करते हैं।

24. हर बार जब हम कुछ नया सीखते हैं तो दिमाग में नई झुर्रियां विकसित होती हैं और यह झुरियां ही आईक्यू का सही पैमाना है।

हेलमेट और दिमाग

25. अगर आप खुद को मना लें कि हमने अच्छी नींद ली है तो हमारा मस्तिष्क भी इस बात को मान जाता है।

26. हमारे पलक झपकने का समय 1 सेकंड के 16वें हिस्से से कम होता है पर दिमाग किसी भी वस्तु का चित्र सेकंड के 16वें हिस्से तक बनाए रखता है।

27. हेलमेट पहनने के बाद भी दिमाग को चोट लगने की संभावना 80% होती है।

दिमाग में नस नहीं होती

28. मनुष्य के दिमाग में दर्द की कोई भी नस नहीं होती इसलिए वह कोई दर्द महसूस नहीं करता।

29. एक ही बात को काफी देर तक टेंशन लेकर सोचने से हमारा दिमाग कुछ समय के लिए सोचने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता को खो देता है।

30. नशे में आदमी के दिमाग की बनावट वैसी ही हो जाती है जैसी सेक्स करते समय।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment