“जय श्रीराम”, आदर्श नगर में आतिशबाजी के बीच धू-धू कर जला 25 फीट का रावण। हौसलों की ऐतिहासिक उड़ान: पैरा खिलाड़ियों ने पदकों से बढ़ाया भारत का मान । दिल्ली में ऋतु बराला से कथित मारपीट का मामला गरमाया, जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर रातभर डटे कांग्रेस नेता; अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दिल्ली में पहले से केस दर्ज होने का दिया हवाला। इक्वाडोर के चर्च में दर्दनाक हादसा, प्रवचन के दौरान पादरी की मौत आप बोल तो पा नहीं रहे, गाना क्या गाएंगे!’ दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: 50 हजार की सुपारी, विदेश में बसाने का लालच और नेपाल भागने की साजिश!

Toggle Test

तेजस्वी यादव पर एनडीए का बड़ा हमला, दो वोटर ID रखने का लगाया आरोप, चुनाव आयोग से FIR की मांग

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने रविवार को बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि तेजस्वी ने दो अलग-अलग EPIC नंबर वाले वोटर ID बनवाकर न सिर्फ कानून का उल्लंघन किया है, बल्कि लोकतंत्र के साथ भी धोखा किया है। इस मामले पर एनडीए के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग से प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

एनडीए का आरोप: दो EPIC नंबर, एक चेहरा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि तेजस्वी यादव ने एक नहीं, बल्कि दो EPIC नंबर वाले मतदाता पहचान पत्र बनाए हैं। उनके अनुसार, विधानसभा चुनाव 2020 में तेजस्वी का EPIC नंबर RAB0456228 था, जबकि अब एक नया नंबर RAB2916120 सामने आया है, जो पूरी तरह से अवैध है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह लोकतंत्र के साथ गंभीर धोखा है।

‘तेजस्वी यादव के नाम आठ घोटाले’ – जदयू

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी का राजनीतिक जीवन घोटालों से भरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि:

4 वर्ष की उम्र में नाम परिवर्तन घोटाला (तरुण यादव से तेजस्वी यादव),

13 वर्ष में पुरस्कार घोटाला,

15 वर्ष में क्रिकेट घोटाला (विराट कोहली कप्तानी में खेले!),

23 में IRCTC घोटाला,

26 में उम्र घोटाला,

29 में सैलरी घोटाला,

33 में चंदा घोटाला,

और अब 36 में EPIC (मतदाता पहचान पत्र) घोटाला।

नीरज कुमार ने चुनाव आयोग से इस पर संज्ञान लेकर तेजस्वी पर केस दर्ज करने की मांग की और उन्हें “लोकतंत्रिक मूल्यों का हत्यारा” करार दिया।

‘फर्जीवाड़े की राजनीति RJD की पहचान’ – भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने तेजस्वी यादव पर सीधा हमला करते हुए कहा कि राजद की राजनीति झूठ, फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी से भरी है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब जाग चुकी है और ऐसे ‘खेल’ अब नहीं चलने वाले।

‘लोकतंत्र को शर्मसार कर रहे हैं’ – एनडीए प्रवक्ता

एनडीए नेताओं ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव सजायाफ्ता लालू यादव की राजनीतिक परंपराओं को आगे बढ़ा रहे हैं। दो वोटर ID रखना न केवल गैरकानूनी है बल्कि ये साजिशन लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास है।

प्रेस वार्ता में शामिल नेता:

डॉ. अजय आलोक (भाजपा),

नीरज कुमार (जदयू),

राजेश भट्ट (लोजपा – रामविलास),

श्याम सुंदर (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा),

नितिन भारती (राष्ट्रीय लोक मोर्चा),

दानिश इकबाल (भाजपा मीडिया प्रभारी)

एनडीए ने चुनाव आयोग से मांग की है कि तेजस्वी यादव के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो और दो EPIC नंबर रखने पर प्राथमिकी दर्ज की जाए।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment

और पढ़ें

दिल्ली में ऋतु बराला से कथित मारपीट का मामला गरमाया, जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर रातभर डटे कांग्रेस नेता; अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दिल्ली में पहले से केस दर्ज होने का दिया हवाला।

दिल्ली में ऋतु बराला से कथित मारपीट का मामला गरमाया, जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर रातभर डटे कांग्रेस नेता; अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दिल्ली में पहले से केस दर्ज होने का दिया हवाला।