Toggle Test

आपराधिक रिकॉर्ड पड़ा भारी, भाजपा उम्मीदवार अनुज चौहान का नामांकन निरस्त

अजमेर। नगर निगम चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले कांग्रेस व भाजपा के एक-एक कैडिडेट्स का नामांकन जांच के बाद निरस्त कर दिया गया। इसमें वार्ड 24 से भाजपा प्रत्याशी अनुज चौहान व वार्ड 41 से कांग्रेस प्रत्याशी ऋषभसिंह का नामांकन है। दोनों के नामांकन आपराधिक मामले दर्ज होने के कारण निरस्त किए गए। इसके अलावा उन कैंडिडेट्स का भी नामांकन खारिज कर दिया गया, जिनको पार्टी का सिंबल नहीं मिला लेकिन पार्टी से नामांकन दाखिल कर दिया। चुनाव मैदान में अब कांग्रेस के 77 व भाजपा के 79 कैंडिडेट्स रह गए है। भाजपा ने सभी 80 वार्ड में अपने उम्मीदवार उतारे, वहीं कांग्रेस ने वार्ड संख्या 3 व 4 को छोड़कर केवल 78 में ही अपने कैंडिडेट्स को सिंबल दिए थे। कांग्रेस के पूर्व पार्षद व वर्तमान में कांग्रेस प्रत्याशी बबीता के पति श्रवण कुमार ने क्षेत्रवासी पर धमकाने का आरोप लगाते हुए क्लॉक टावर थाने में शिकायत दी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस की ओर से दरगाह क्षेत्र में रूट मार्च निकाला गया।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment