Trending Story
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इकबाल खान बने दिव्यांग स्वीप आइकन, युवाओं को करेंगे जागरूक

बालोतरा के नए स्वीप आइकॉन बने दिव्यांग क्रिकेटर:भारतीय दिव्यांग टीम के रह चुके हैं उप कप्तान, युवाओं को करेंगे जागरूक

बालोतरा, 30 जून। निर्वाचन आयोग राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता के लिए चल रही स्वीप गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं प्रेरणादायी बनाने के उद्देश्य से बालोतरा जिले के लिए नए जिला आइकॉन की नियुक्ति की गई है। इस क्रम में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के उप कप्तान रह चुके इकबाल खान को बालोतरा जिले का जिला आइकॉन नियुक्त किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुशील कुमार यादव द्वारा इस आशय की अधिकृत सूचना जयपुर स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी को प्रेषित की गई है। पत्र के माध्यम से अवगत करवाया गया कि आयोग के निर्देशों की पालना में स्वीप गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने, लोकतंत्र के पर्व में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु इकबाल खान को यह जिम्मेदारी दी गई है।
*इकबाल खान की उपलब्धियां प्रेरणास्त्रोत*
दिव्यांग होते हुए भी इकबाल खान ने अपने जज़्बे, आत्मबल और मेहनत से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।
भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के उप कप्तान के रूप में उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया है। उनके संघर्ष और उपलब्धियां युवा पीढ़ी के लिए एक जीवंत उदाहरण हैं। ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व को जिला आइकॉन बनाए जाने से स्वीप कार्यक्रम को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।
*प्रशासन को है अपेक्षा, आमजन को मिलेगी प्रेरणा
जिला निर्वाचन अधिकारी ने विश्वास जताया है कि इकबाल खान की नियुक्ति से जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को गति मिलेगी और लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में यह पहल सहायक सिद्ध होगी।
SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Advertisement
Trending Story
Toggle Dark Mode

Menu