Toggle Test

दिव्यांग बालक को तत्काल मिला व्हीलचेयर

दिव्यांग को मिली व्हीलचेयर साइकिल: 11 वर्षीय दिव्यांग बालक सत्यम सनोडिया को तत्काल सहायता उपलब्ध, जिला मुख्यालय ने दी मदद

सिवनी. जिला मुख्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान कुरई जनपद के ग्राम सिल्लोर से आए 11 वर्षीय दिव्यांग बालक सत्यम सनोडिया को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई गई। सत्यम जन्म से ही सेरेब्रल पाल्सी नामक गंभीर बीमारी से पीडि़त हैं। जिसके कारण उसके चलने में काफी कठिनाई होती है। जनसुनवाई के दौरान जब सत्यम के पिता रितेश सनोडिया ने कलेक्टर संस्कृति जैन के समक्ष बच्चे की स्थिति और आवश्यकता रखी तो कलेक्टर ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निर्देश दिए। उनके निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा उसी समय बच्चे के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। इससे बच्चे को दैनिक जीवन में सुविधा मिल सकेगी। व्हीलचेयर प्राप्त होने पर सत्यम के पिता ने प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब बच्चे को घर और बाहर दोनों जगह आसानी से ले जाया जा सकेगा।

दिव्यांग को मिली व्हीलचेयर साइकिल:15 साल पहले हादसे में दोनों पैर गंवाए थे, भामाशाहों ने दी मदद

रींगस कस्बे में एक दिव्यांग व्यक्ति की मदद के लिए भामाशाहों ने आगे आकर उन्हें व्हीलचेयर साइकिल भेंट की। सोमवार को रामेश्वर कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में विजय पाल सैन को यह साइकिल दी गई।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment