दिव्यांगजनों की योजनाओं को लेकर प्रदेश के सभी पात्रों तक पहुंचेगी योगी सरकार, व्यापक रणनीति तैयार

योगी सरकार ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए विभागीय योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। इसके तहत आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा ताकि योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। योगी सरकार ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग को वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे योजनाओं की पहुंच और प्रभावशीलता को बढ़ाया जा सके।
पात्र विद्यार्थियों को समय से पहले मिलेगी छात्रवृत्ति
आगामी 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पात्र विद्यार्थियों को समय से पहले छात्रवृत्ति वितरित की जाएगी। यह पहली बार होगा जब छात्रवृत्ति का वितरण समय से पूर्व सुनिश्चित किया जाएगा। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। योगी सरकार ने प्रत्येक पात्र लाभार्थी को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की है।
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योगी सरकार ने रोजगार मेलों के आयोजन पर भी जोर दिया है। ये मेले विभागीय स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, जिससे दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे योजनाओं के प्रचार-प्रसार को और प्रभावी बनाने के लिए रचनात्मक तरीके अपनाएं। सोशल मीडिया के माध्यम से योजनाओं की जानकारी को वायरल करने और स्थानीय स्तर पर शिविरों के आयोजन से जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि योगी सरकार की इस पहल से न केवल दिव्यांगजनों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया जाएगा, बल्कि उनकी प्रतिभा और क्षमता को समाज में एक नई पहचान भी मिलेगी। योगी सरकार का यह कदम उत्तर प्रदेश को दिव्यांग सशक्तीकरण के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दिव्यांगजनों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को लेकर एक नए मिशन मोड में काम कर रही है। सरकार ने सुनिश्चित किया है कि राज्य में कोई भी पात्र दिव्यांगजन सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इस उद्देश्य से एक व्यापक और समयबद्ध रणनीति तैयार की गई है, जिसके तहत प्रदेश के शहरी और ग्रामीण अंचलों में योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए अब तक की सबसे बड़ी जागरूकता मुहिम चलाई जाएगी।

सोशल मीडिया से लेकर स्कूल और पंचायत तक चलेगा अभियान
सरकार की रणनीति में आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया को अहम भूमिका दी गई है। साथ ही, विद्यालयों, पंचायतों, नगरीय निकायों और स्थानीय शिविरों के माध्यम से भी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। शासन स्तर से निर्देश दिए गए हैं कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रहे। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को निर्देशित किया गया है कि वह वर्षभर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें, ताकि लाभार्थियों तक समय पर लाभ पहुंच सके। विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है, जिससे योजनाओं का क्रियान्वयन कागजों पर नहीं, बल्कि ज़मीनी हकीकत बन सके।
2 अक्टूबर से पहले ही मिलेगी छात्रवृत्ति, पहली बार समय से पूर्व वितरण
सरकार ने दिव्यांग विद्यार्थियों को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस बार गांधी जयंती (2 अक्टूबर) से पहले ही पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह पहली बार होगा जब छात्रवृत्ति का वितरण तय समय से पहले सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे न केवल दिव्यांग छात्रों को आर्थिक सहायता समय से मिल सकेगी, बल्कि उनकी पढ़ाई में आने वाली अड़चनें भी कम होंगी।
रोजगार मेलों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर कदम
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार अब विशेष रोजगार मेलों का भी आयोजन करेगी। ये मेले विभागीय स्तर पर संचालित होंगे, जिनका उद्देश्य दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करना है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रचार-प्रसार के रचनात्मक तरीके अपनाएं और सोशल मीडिया के माध्यम से योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।
