शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत भारत युवा पुरस्कार से सम्मानित
सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को जनसेवा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य में नवाचारी प्रयोगों के लिये देश के प्रतिष्ठित ‘भारत युवा पुरस्कार’ से सम्मनित किया गया है। तेलंगाना के राज्यपाल विष्णुदेव वर्मा ने प्रतिष्ठित भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन द्वारा स्थापित यह पुरस्कार डॉ. रावत को प्रदान किया। डॉ. रावत ने इसे महत्वपूर्ण बताते हुये कहा कि यह सम्मान उन्हें जनसेवा के लिये और प्रेरित करेगा।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को नई दिल्ली में जनसेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य में नवाचारी प्रयोगों के लिए ‘भारत युवा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। तेलंगाना के राज्यपाल विष्णुदेव वर्मा ने उन्हें यह शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को जनसेवा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य में नवाचारी प्रयोगों के लिए नई दिल्ली में ‘भारत युवा पुरस्कार से सम्मनित किया गया। भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन की ओर से उन्हें यह सम्मान तेलंगाना के राज्यपाल विष्णुदेव वर्मा ने प्रदान किया। मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि यह मेरे जीवन का अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक क्षण है। यह सम्मान मुझे सकारात्मक सोच, निरंतर प्रयास और समाज सेवा के प्रति नई ऊर्जा प्रदान करेगा। इस तरह के सम्मान युवाओं को सृजनशील, कर्तव्यनिष्ठ और समाज हित में सक्रिय रहने की प्रेरणा देते हैं।

भारत युवा पुरस्कार से सम्मानित होने पर सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि यह मेरे जीवन का अत्यंत भावुक और प्रेरणास्पद क्षण है। यह सम्मान मुझे सकारात्मक सोच, निरंतर प्रयास और समाज सेवा के प्रति नई ऊर्जा प्रदान करेगा ताकि में देश और समाज के निर्माण में सार्थक योगदान दे सकूं। उन्होंने भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह संस्था देश के असंख्य युवाओं को नई पहचान और प्रोत्साहन देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। डॉ. रावत ने कहा कि भारत युवा पुरस्कार केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है बल्कि यह युवा वर्ग के सामाजिक योगदान को भी पुष्ट करता है। ऐसे सम्मान युवाओं को सृजनशील, कर्तव्यनिष्ठ और समाज हित में सक्रिय रहने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर डॉ. रावत ने कहा कि उत्तराखंड में मजबूत हेल्थ नेटवर्क, उच्च स्तरीय शिक्षा प्रणाली और सहकारिता के माध्यम से किसानों, काश्तकारों, महिलाओं व युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में वह निरंतर काम कर रहे हैं।
