Toggle Test

अब पढ़े-लिखे दिव्यांग बेरोजगार नहीं रहेंगे।

यूपी में अब शिक्षित दिव्यांग नहीं रहेंगे बेरोजगार, सभी को मिलेगी नौकरी; सिर्फ करना होगा ये काम

अमरोहा में अब शिक्षित दिव्यांग बेरोजगार नहीं रहेंगे। प्रशासन उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए दिव्यांगजन रोजगार अभियान चला रहा है। 11 अगस्त से 13 अगस्त तक विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे जहां साक्षात्कार के माध्यम से प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। इच्छुक दिव्यांगजन अपने शैक्षणिक अभिलेखों के साथ शिविरों में भाग ले सकते हैं।

अब पढ़े-लिखे दिव्यांग बेरोजगार नहीं रहेंगे। उनको रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जाएगा। दिव्यांगों को योग्यता के अनुसार नौकरी मिलेगी। जिसकी शुरूआत हो चुकी है। शिक्षित दिव्यांगजन साक्षात्कार के जरिए प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी पाएंगे।

साक्षात्कार के जरिए उनका चयन किया जाएगा। इसके लिए सोमवार से दिव्यांगजन रोजगार अभियान शुरू होगा और 13 अगस्त तक चलेगा। जिसके तहत अलग-अलग तिथि पर शिविरों का आयोजन होगा। उनमें ही दिव्यांगों का रोजगार के लिए चयन होगा।

जनपद में करीब आठ हजार दिव्यांग पेंशनधारी हैं। इनमें से तमाम दिव्यांग शिक्षित हैं। लेकिन, रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं या फिर घरों पर ही बैठे हुए हैं। अब वह खाली नहीं बैठेंगे। यदि कोई दिव्यांग कौशल विकास या आईटीआई प्रशिक्षित है या फिर अन्य योग्यताधारी है, उनको प्रशासन स्थानीय प्रतिष्ठानों में नौकरी दिलवाने का कार्य करेगा।

इसके लिए दिव्यांगजन रोजगार अभियान शुरू किया गया है। सोमवार यानी 11 अगस्त से अभियान के तहत शिविरों का आयोजन होगा। पहला शिविर नारायणी स्वरूप दया निजी आईटीआई नारंगपुर जोया में सुबह साढ़े दस बजे लगेगा।

दूसरा शिविर 12 अगस्त की सुबह साढ़े दस बजे से उ.प्र. कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र निकट फायर स्टेशन गजरौला में आयोजित होगा और तीसरा शिविर 13 अगस्त की सुबह साढ़े दस बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गंगेश्वरी ग्राम रहरई में लगेगा।

इसमें बेरोजगार दिव्यांगजन जो रोजगार के इच्छुक हैं, अपने शैक्षणिक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर साक्षात्कार के जरिए नौकरी हासिल कर सकते हैं।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment