
हर जिले की प्रोफाइल तैयार कर रही है राज्य सरकार, विभागों को देनी होगी 3 वर्षों के कार्यों की सूचना
अजमेर। जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले का जिला प्रोफाइल तैयार किया जा रहा है। अजमेर जिले से सम्बन्धित समस्त विभाग अपने से सम्बन्धित सूचनाएं तत्काल तैयार करवा कर भिजवाएं। इसके आधार पर जिले में उपलब्ध सेवाओं, सुविधाओं एवं संसाधनों का प्रोफाइल बनेगा। इसमें विभाग के द्वारा आगामी 3 वर्षों में किए जाने वाले कार्यों की कार्य योजना भी होनी चाहिए। जिला प्रोफाइल सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप एवं फॉन्ट में ही तैयार किया जाए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के आवेदनों को तत्काल निस्तारित करने का प्रयास किया जाए। विकास अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी, समिति एवं अधिशाषी अधिकारी स्तर पर बकाया प्रकरणों की बैठक में समीक्षा की गई। इन प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही करें। पात्र परिवारों को लाभ दिया जाना सुनिश्चित करने के साथ ही अपात्र परिवारों के आवेदन निरस्त किए जाए।
और पढ़ें




जी, सुना क्या?? कुत्ते ने काटा, कितने घंटे में लगवाए रेबीज़ वैक्सीन ।
September 7, 2026




कांग्रेस ने जारी किया Black Paper, भाजपा पर लगाया घोटालों का आरोप
September 7, 2026