24 अगस्त से SIM कार्ड के नियमों में बड़ी सख्ती: आपके नाम पर कितने नंबर? अभी करें चेक, वरना नया SIM मिलने में हो सकती है परेशानी

नई दिल्ली। अगर आपके नाम पर कई मोबाइल SIM कार्ड चल रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने मोबाइल कनेक्शन की निर्धारित सीमा को सख्ती से लागू करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को नए निर्देश दिए हैं। 24 अगस्त 2026 से ऐसे ग्राहकों को नया मोबाइल कनेक्शन जारी नहीं किया जाएगा, जो अपने नाम पर निर्धारित अधिकतम सीमा तक SIM कार्ड पहले ही ले चुके हैं।
खास बात यह है कि 9 SIM की अधिकतम सीमा अपने आप में नया नियम नहीं है। यह सीमा पहले से लागू है, लेकिन अब सरकार इसके पालन और सत्यापन की व्यवस्था को और सख्त कर रही है। ऐसे में मोबाइल यूजर्स के लिए यह जानना जरूरी हो गया है कि उनके नाम पर वास्तव में कितने मोबाइल कनेक्शन सक्रिय हैं।
आपके नाम पर अधिकतम कितने SIM हो सकते हैं?देश के अधिकांश हिस्सों में एक व्यक्ति के नाम पर अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन हो सकते हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर राज्यों में यह सीमा 6 मोबाइल कनेक्शन है। यह सीमा अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों को मिलाकर देखी जाती है। यानी अलग-अलग ऑपरेटरों से SIM लेने पर भी कुल कनेक्शनों की संख्या निर्धारित सीमा से अधिक नहीं हो सकती।
24 अगस्त से क्या बदलने वाला है?
24 अगस्त से टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे ग्राहकों की पहचान कर अतिरिक्त कनेक्शन जारी होने से रोकने के लिए तकनीकी और संगठनात्मक व्यवस्था लागू करनी होगी। यदि किसी ग्राहक के नाम पर पहले से निर्धारित अधिकतम संख्या में मोबाइल कनेक्शन मौजूद हैं, तो उसे नया कनेक्शन देने से इनकार किया जाएगा।
सरकार इसके लिए Digital Intelligence Platform (DIP) का इस्तेमाल कर रही है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के पास मौजूद ग्राहक संबंधी जानकारी का मिलान कर यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि कोई व्यक्ति पहले ही निर्धारित सीमा तक मोबाइल कनेक्शन ले चुका है या नहीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 अगस्त से निर्धारित सीमा तक पहुंच चुके ग्राहकों की प्रतिनिधि तस्वीर (representative image) भी DIP पर उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि नया कनेक्शन मांगने वाले व्यक्ति की पहचान करने में टेलीकॉम कंपनियों को मदद मिल सके
सबसे जरूरी सवाल—मेरे नाम पर कितने SIM हैं?

कई बार ऐसा भी हो सकता है कि आपके पहचान संबंधी दस्तावेजों का दुरुपयोग कर किसी अन्य व्यक्ति ने मोबाइल कनेक्शन ले लिया हो और आपको इसकी जानकारी ही न हो।
इसलिए अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शनों की जांच करना बेहद जरूरी है। इसके लिए सरकार का Sanchar Saathi प्लेटफॉर्म उपलब्ध है। इसके जरिए आप अपने नाम पर मौजूद मोबाइल कनेक्शन देख सकते हैं और किसी अनजान नंबर की पहचान होने पर उसकी रिपोर्ट भी कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर हैं
सरकार के Sanchar Saathi पोर्टल पर जाएं।
होमपेज पर “Know Mobile Connections in Your Name” विकल्प चुनें।
अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें।
स्क्रीन पर दिखाई दे रहा Captcha भरें।
आपके मोबाइल पर आए OTP को दर्ज कर लॉग-इन करें।
इसके बाद आपके नाम/पहचान से जुड़े मोबाइल कनेक्शनों की सूची दिखाई देगी।
आधिकारिक Sanchar Saathi पोर्टल:
अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन चेक करें — Sanchar Saathi
कोई अनजान नंबर दिखे तो क्या करें?








