Trending Story
Advertisement

बच्चो को शिक्षा के साथ मिलेगा माँ सरस्वती का आशीर्वाद। जानिए कैसे ?

राजकीय स्कूल में बनेगा मां सरस्वती मंदिर:60 हजार की लागत से होगा निर्माण कार्य, 20 दिन में होगा तैयार

चीताहेरी गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत स्कूल

शिक्षा और संस्कृति के प्रति समर्पण की मिसाल कायम करते हुए चीताहेरी गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत स्कूल में मां सरस्वती मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस पावन अवसर पर स्कूल परिवार, (SMC) के सदस्य और भामाशाह प्रमोद पाण्डे और गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मंदिर निर्माण में 60,000 रुपये की लागत आने का अनुमान है। 

 

ठीकरिया गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल

ठीकरिया गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में मंगलवार को मां सरस्वती मंदिर की नींव रखी गई। मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।भामाशाह सुरेश पावंडा ने मंदिर निर्माण के लिए नींव रखी। स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र ने बताया कि पिछले सत्र में भामाशाह ने मंदिर निर्माण की घोषणा की थी। मंदिर बनने के बाद, धार्मिक विधि-विधान से मां सरस्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Advertisement
Trending Story
Toggle Dark Mode

Menu