Toggle Test

सपनों से कारोबार तक… युवाओं की ‘स्टार्टअप उड़ान’!

‘स्टार्टअप उड़ान–2026’: दयानंद कॉलेज में विद्यार्थियों को दिखाई उद्यमिता और स्वरोजगार की राह

प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत बने SORT फाउंडेशन के अजमेर चैप्टर अध्यक्ष

अजमेर। विद्यार्थियों को उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से दयानंद महाविद्यालय में 25 सितंबर को ‘स्टार्टअप उड़ान–2026: फ्रॉम ड्रीम टू एंटरप्राइज’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। SORT फाउंडेशन के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उद्यम के महत्व से परिचित कराया गया और अपने भविष्य को उद्यमिता से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रो. राधेश्याम चोयल रहे। उन्होंने नौकरी के विकल्प के रूप में उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस दौरान युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित SORT फाउंडेशन के डॉ. संजय महाजन ने संस्था के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रेखा महाजन भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित मदान ने दयानंद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत को SORT फाउंडेशन के अजमेर चैप्टर का अध्यक्ष नियुक्त किया। पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट डायरेक्टर मृगेन्द्र बेदी भी कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत ने विद्यार्थियों एवं युवाओं को उद्यम और स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक आचार्यों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।

अंत में डॉ. मो. रफीक खान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन डॉ. मेघना टंडन एवं आकाश ठाकुर ने किया।

APOORV SEN
Author: APOORV SEN

Leave a Comment