Trending Story
Advertisement

दिव्यांगजन के लिए नौकरी के कई अवसर, रोजगार कार्यालय में करवाएं पंजीयन

दिव्यांगजन के लिए नौकरी के कई अवसर, रोजगार कार्यालय में करवाएं पंजीयन.

  1. दिव्यांगजन के लिए शासकीय और निजी संस्थान में नौकरी के लिए कई अवसर हैं।
  2. इंदौर के साथ ही जबलपुर स्थित दिव्यांगों के लिए रोजगार केंद्र में पंजीयन करवाना चाहिए।
  3. दिव्यांगों की नौकरी के लिए राज्य सरकार द्वारा छह प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है।

दिव्यांगजन के लिए शासकीय और निजी संस्थान में नौकरी के लिए कई अवसर हैं, जिसे दिव्यांग आसानी से प्रयास कर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए दिव्यांगों को रोजगार कार्यालय में पंजीयन करवाना होगा। इंदौर के साथ ही जबलपुर स्थित दिव्यांगों के लिए रोजगार केंद्र में पंजीयन करवाना चाहिए, ताकि जब भी कहीं नौकरी के लिए रिक्ति निकले तो सूचना मिल सके।

वहीं दिव्यांगों की नौकरी के लिए राज्य सरकार द्वारा छह प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है। दिव्यांग बच्चे भी आरटीई योजना के तहत आसानी से स्कूल में दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए सीबीएसई स्कूल में स्पेशल शिक्षक रखना भी अनिवार्य किया गया है।

प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना में भी दिव्यांगों को शामिल किया गया है। इस योजना का लाभ दिव्यांग के साथ ही उनका परिवार भी ले सकता है।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Advertisement
Trending Story
Toggle Dark Mode

Menu