Toggle Test

बनवारीलाल शर्मा को चप्पल, पंचम को अलमारी, हेमा गहलोत को मिला गुब्बारा

अजमेर। नगरीय निकाय आम चुनाव- 2026 के अन्तर्गत नगर निगम अजमेर के प्रत्याशियों को  निर्वाचन के लिए4 सितम्बर को चुनाव चिह्न आवंटित किए  हैं। सिलाई मशीन, बांसुरी, बाल्टी, अलमारी, गुब्बारा, चप्पल, एप्पल, मोती की माला सहित अन्य सिंबल दिए है।

अजमेर नगर निगम के वार्ड नंबर 1 से चुनाव मैदान में डेट निवर्तमान पार्षद बनवारीलाल शर्मा को चप्पल, निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश को गुब्बारा सिंबल चिह्न दिया है। वार्ड 75 से चुनाव लड़ रहे  निवर्तमान पार्षद धर्मेंद्र सिंह चौहान को अलमारी चुनाव चिन्ह मिला है। वार्ड 17 से कांग्रेस से बागी होकर मैदान में देती पूर्व पार्षद  हितेश्वरी टांक को अलमारी चुनाव चिन्ह मिला है। 27 से कांग्रेस से भाग होकर खड़े हुए पूर्व में पार्षद रहे श्रवण टोनी को से एप्पल(सेब )चुनाव चिन्ह में दिया गया है। कांग्रेस की ओर से इस सीट से रूपेंद्र परिहार को खड़ा किया गया है। भाजपा से रविकांत है। वार्ड चार से निर्दलीय प्रत्याशी हेमा गहलोत को चुनाव चिह्न गुब्बारा मिला है। हेमा ने कहा कि मेरे पति धर्मेन्द्र गहलोत पूर्व महापौर रहे है और पूर्व पार्षद ज्ञान सारस्वत का स्पोर्ट है। ऐसे में वार्ड वासियों को तीन लोग सेवा करने वाले मिलेंगे। बता दें कि वार्ड 4 चार से भाजपा प्रत्याशी मोनिका जैन है और कांग्रेस ने इस सीट पर कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। अजमेर नगर निगम चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपने अपने प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव कार्यालय पहुंचकर अपना चुनाव चिह्न ले रहे हैं। वार्ड एक से निर्दलीय प्रत्याशी बनवारी लाल को चप्पल सिंबल में चुनाव चिह्न दिया है। वहीं अजमेर नगर निगम के 80 वार्डो को लेकर चुनावी रण तेज हो चुका है। शुक्रवार सुबह से इलेक्शन कार्यालय में निर्दलीयों को चुनाव चिन्ह दिए जा रहे हैं।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment