Toggle Test

नगर निकाय चुनाव 2026- शाम तक साफ़ हो जाएगी भाजपा कांग्रेस प्रत्याशियों की स्थिति

अजमेर। नगर निगम अजमेर के 80 वार्डों में भाजपा व कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं होने के कारण  दावेदारों की स्थिति स्पष्ट नहीं हुए। हालांकि भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों को कॉल करने से सूचना देने शुरू की गई। यह सभी अब सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बगावत के डर के कारण पार्टियां सीधे एआरओ के पास सिंबल सौपी जाएगी। वहीं, दोनों ही राजनीतिक दलों से टिकट नहीं मिलने के कारण कई बागी भी नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। कुल मिलाकर सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रत्याशियों का मेला लगेगा। सोमवार शाम तक यह स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी कि किस वार्ड से कौन-कौन प्रत्याशी हैं। इससे पहले शनिवार को वार्ड 43 से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में काजल यादव ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं निर्दलीय के रूप में वार्ड 76 से पूजा तोलवानी ने भी नामांकन भरा है। इसी तरह गोविंद वार्ड 52, निर्मला जाटव वार्ड 43, दीपेश हरियाला वार्ड 22, उम्मेद सिंह वार्ड 33, खेमचंद वार्ड 45, शिवराम सिंह वार्ड 40 आम आदमी पार्टी से नामांकन भरा। अजमेर नगर निगम के लिए चार जगह फार्म जमा करने की व्यवस्था की गई है। वहीं भाजपा या कांग्रेस, पार्टी से टिकट तय नहीं होने से कार्यकर्ता असमंजस में हैं। हालाँकि पार्टी की ओर से पहले अधीकृत रूप से घोषणा करने की सम्भावना कम बताई जा रही है। सिंबल सीधे 31 को निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाए जाएंगे।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment