Toggle Test

नगर निगम चुनाव- कलेक्ट्रट में उम्मीदवार सहित 5 लोगों को ही प्रवेश

नाम निर्देशन पत्र के लिए ऐडवाईजरी जारी

अजमेर। नगर निकाय आम चुनाव 2026 में नगर निगम अजमेर के लिए सोमवार 31 अगस्त को नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जाने के क्रम में ऐडवाईजरी जारी की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि नगर निगम अजमेर के चुनाव के लिए नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थी अथवा उम्मीदवार एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा के सामने स्थित सरस डेयरी के पास वाले गेट से कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में केवल अभ्यर्थी अथवा उम्मीदवार एवं उनके प्रस्तावक (अधिकतम 5 व्यक्ति) को ही प्रवेश दिया जाएगा। कलेक्ट्रेट परिसर में अभ्यर्थी अथवा उम्मीदवार की गाडियों, दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम के वार्ड संख्या एक से 20 के लिए नाम-निर्देशन पत्र कलेक्ट्रेट के नवीन भवन में स्थित न्यायालय अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर में कमरा संख्या एक में प्रस्तुत किया जाना है। इसका प्रवेश नए कलेक्ट्रेट भवन के द्वार संख्या एक कोषालय के सामने स्थित रैम्प वाले रास्ते से होगा। नगर निगम के वार्ड संख्या 21 से 40 के लिए नाम-निर्देशन पत्र कलेक्ट्रेट के पुराने भवन के न्यायालय सहायक कलक्टर मुख्यालय में प्रस्तुत किया जाना है। इसका प्रवेश ईमली के पेड के पास स्थित पुराने भवन के पास होगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम के वार्ड संख्या 41 से 60 के लिए नाम-निर्देशन पत्र कलेक्ट्रेट के नवीन भवन में स्थित न्यायालय उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट में कमरा संख्या 2 में प्रस्तुत किया जाना है। इसका प्रवेश नये कलेक्ट्रेट भवन के द्वार संख्या 2 नये भवन के मुख्य गेट से होगा। नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से 80 के लिए नाम-निर्देशन पत्र कलेक्ट्रेट के नवीन भवन में स्थित न्यायालय अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन में कमरा नंबर 3 में प्रस्तुत किया जाना है। इसका प्रवेश नये कलेक्ट्रेट भवन के मुख्य द्वार के बांये तरफ से पीछे की तरफ स्थित द्वार संख्या 3 से होगा।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment