“जय श्रीराम”, आदर्श नगर में आतिशबाजी के बीच धू-धू कर जला 25 फीट का रावण। हौसलों की ऐतिहासिक उड़ान: पैरा खिलाड़ियों ने पदकों से बढ़ाया भारत का मान । दिल्ली में ऋतु बराला से कथित मारपीट का मामला गरमाया, जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर रातभर डटे कांग्रेस नेता; अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दिल्ली में पहले से केस दर्ज होने का दिया हवाला। इक्वाडोर के चर्च में दर्दनाक हादसा, प्रवचन के दौरान पादरी की मौत आप बोल तो पा नहीं रहे, गाना क्या गाएंगे!’ दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: 50 हजार की सुपारी, विदेश में बसाने का लालच और नेपाल भागने की साजिश!

Toggle Test

अंतिम पंघाल का शानदार प्रदर्शन, विश्व चैंपियनशिप टीम में जगह पक्की

??

दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में रविवार को हुए विश्व चैंपियनशिप ट्रायल्स में स्टार पहलवान अंतिम पंघाल ने 53 किलोग्राम भारवर्ग में एकतरफा मुकाबलों में जीत दर्ज कर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की। उनके अलावा वैष्णवी पाटिल (65 किग्रा) और मनीषा भानवाला (62 किग्रा) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम में स्थान बनाया।

अंतिम ने अपनाई आक्रामक रणनीति

मध्य प्रदेश की पूजा और गुजरात की हिनाबेन को अंतिम ने बिना एक भी अंक गंवाए हराया। पूजा के खिलाफ उन्होंने शुरुआती ‘फितले’ दांव से 6-0 की बढ़त बनाई, जिससे पूजा घायल होकर मुकाबले से बाहर हो गईं। हिनाबेन के खिलाफ भी अंतिम की तकनीकी पकड़ मज़बूत रही।

विवादों के बाद वापसी

2022 में भारत की पहली अंडर-20 विश्व चैंपियन बनने वाली अंतिम ने 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था, लेकिन प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। इसके अलावा अपनी बहन को ओलंपिक गांव ले जाने को लेकर विवाद भी हुआ। हालांकि, अंतिम ने इसे एक “भ्रमवश हुई गलती” बताया और स्वीकार किया कि ओलंपिक का अनुभव उनके लिए सीख देने वाला था। उन्होंने बताया कि महासंघ ने उन्हें बाद में दो अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भेजा, जहां उन्होंने गोल्ड मेडल जीते।

वैष्णवी और मनीषा का जलवा

65 किग्रा वर्ग में वैष्णवी पाटिल ने पहले फ्रीडम यादव को 10-6 और फिर मुस्कान को 7-2 से हराया। वहीं 62 किग्रा में मनीषा भानवाला ने मानसी अहलावत को 2-0 से मात दी।

अन्य विजेता

50 किग्रा: अंकुश

55 किग्रा: निशू

57 किग्रा: तपस्या

59 किग्रा: नेहा

68 किग्रा: सृष्टि

72 किग्रा: ज्योति (हर्षिता को 11-6 से हराया)

76 किग्रा: प्रिया मलिक (अनुभवी किरण को 4-2 से हराया)

युवा प्रतिभाओं से सजी टीम

13 से 21 सितंबर तक क्रोएशिया के जगरेब में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भारत की ओर से ज्यादातर युवा पहलवान भाग लेंगी। प्रविष्टियां सीमित रहीं, जिससे कई वर्गों में मुकाबले सीधे फाइनल जैसे रहे।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment

और पढ़ें

दिल्ली में ऋतु बराला से कथित मारपीट का मामला गरमाया, जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर रातभर डटे कांग्रेस नेता; अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दिल्ली में पहले से केस दर्ज होने का दिया हवाला।

दिल्ली में ऋतु बराला से कथित मारपीट का मामला गरमाया, जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर रातभर डटे कांग्रेस नेता; अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दिल्ली में पहले से केस दर्ज होने का दिया हवाला।