अजमेर। सीकर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्व खाटूधाम जी के दर्शन करीब 19 घंटे बंद रहेंगे। अगर आप श्याम बाबा तो इसकी के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो यह जरूर जान ले। क्योंकि बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और तिलक-श्रृंगार के चलते 13 अगस्त की रात 10 से 14 अगस्त की शाम 5 बजे तक लगातार 19 घंटे आम दर्शन नहीं होंगे। 14 अगस्त को शाम 5 बजे से श्याम बाबा के दर्शन होंगे।
श्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार बाबा श्याम की पारंपरिक विशेष तिलक सेवा-पूजा और दिव्य श्रृंगार के चलते मंदिर के पट 13 अगस्त रात 10से 14 अगस्त शाम 5 बजे तक लगातार 19 घंटे तक आम दर्शनार्थियों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।इस दौरान बाबा श्याम की सेवा-पूजा और तिलक कार्यक्रम होगा। इस दौरान भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन नहीं होंगे। खाटूश्यामजी मंदिर में हर अमावस्या के बाद एक दिन लगभग 19-20 घंटों की आम दर्शन बंदी कर बाबा श्याम की पारंपरिक विशेष तिलक सेवा एवं श्रृंगार किया जाता है। इस दौरान गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना, तिलक और श्रृंगार की धार्मिक परंपराएं निभाई जाएंगी। वीकेंड के कारन इस बार दर्शन खुलने के बाद खाटूधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। 14 अगस्त को सिंजारा पर्व भी है। 15 अगस्त को हरियाली तीज और साथ में स्वतंत्रता दिवस और 16 अगस्त को रविवार है। ऐसे में देशभर से बड़ी संख्या में भक्त बाबा श्याम के दरबार में पहुंच सकते हैं।