जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने मदारपुरा विद्यालय में 31.38 लाख रुपये के शैक्षणिक विकास कार्यों का किया शिलान्यास
अजमेर। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा एवं धार्मिक आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात दी। ग्राम पंचायत रसूलपुरा के ग्राम मदारपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 29.88 लाख रुपये की लागत से दो नवीन कक्षा-कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया तथा *विधायक मद से 1.50 लाख रुपये की लागत से विद्यालय पुस्तकालय के मरम्मत, रंग-रोगन एवं नवीन पुस्तकों की व्यवस्था* के कार्य का शुभारंभ किया। इसके साथ ही ग्राम रसूलपुरा में 4 लाख रुपये की लागत से निर्मित देवजी मंदिर परिसर के बरामदे का लोकार्पण भी किया।
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार, व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। हमारी सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक एवं सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि ग्रामीण अंचल का प्रत्येक बालक-बालिका अपने सपनों को साकार कर सके।” उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। *नवीन कक्षा-कक्षों के निर्माण से विद्यार्थियों को पर्याप्त अध्ययन कक्ष उपलब्ध होंगे, जबकि पुस्तकालय के सुदृढ़ीकरण एवं नवीन पुस्तकों की व्यवस्था से उनमें अध्ययन, शोध एवं पठन-पाठन के प्रति रुचि और अधिक विकसित होगी। मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, सिंचाई एवं धार्मिक स्थलों के विकास को समान महत्व देते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं।* प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी सोच के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
रसूलपुरा में देवजी मंदिर परिसर के बरामदे का लोकार्पण
इसके उपरांत मंत्री सुरेश सिंह रावत ने ग्राम रसूलपुरा में 4 लाख रुपये की लागत से निर्मित देवजी मंदिर परिसर के बरामदे का लोकार्पण* करते हुए कहा कि *धार्मिक स्थल हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता के केंद्र हैं। ऐसे स्थलों का विकास ग्रामीण समाज को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नई ऊर्जा देता है।
उन्होंने कहा कि पुष्कर विधानसभा का विकास केवल आधारभूत संरचना तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, संस्कार, सांस्कृतिक विरासत और जनसुविधाओं को समान रूप से सशक्त बनाने का सतत प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों के माध्यम से प्रत्येक गाँव तक विकास की रोशनी पहुँचाने का कार्य निरंतर जारी है। अंत में मंत्री श्री रावत ने विश्वास व्यक्त किया कि इन विकास कार्यों से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, ग्रामीण जनों को उन्नत सामाजिक एवं धार्मिक सुविधाएँ प्राप्त होंगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि *”जनसेवा ही हमारा संकल्प है और पुष्कर विधानसभा के सर्वांगीण, संतुलित एवं सतत विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर बनी रहेगी।