अजमेर, 26 जून। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 26 जून से 28 जून तक अजमेर शहर में आयोजित विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं विकास कार्यों के शुभारम्भ तथा लोकार्पण कार्यक्रमों में भाग
लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 26 जून को पृथ्वीराज नगर स्थित सतगुरु इंटरनेशनल स्कूल के आगाज ऑडिटोरियम में आयोजित राजस्थान पत्रिका इग्नाइटर्स अवार्ड-2026 समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात सायं 5 बजे वार्ड संख्या 16 स्थित सोनी मोहल्ला वाल्मिकी बस्ती के पीछे नाली निर्माण कार्य तथा ऊसरी गेट स्थित रामायण मण्डल सड़क निर्माण कार्य के शुभारम्भ कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 7 बजे वे वरुण सागर रोड स्थित विनायक विहार कॉलोनी विकास समिति द्वारा विनायकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित रहेंगे। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 27 जून को प्रातः 9 बजे वरुण सागर के डिसिल्टिंग कार्य का शुभारम्भ करेंगे। इसके बाद प्रातः 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माकड़वाली में आयोजित कार्यक्रम में डीएमएफटी मद से स्वीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माकड़वाली, पुलिस लाइन एवं वैशाली नगर के लिए पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात सायं 5 बजे वे वार्ड संख्या 73 की राजीव कॉलोनी में बालकिशन शर्मा के मकान से धनजी के मकान तक नाली एवं सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे। इसके उपरांत सायं 6 बजे ऋषभ नगर विकास समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे तथा सायं 7.30 बजे लोंगिया ग्राउंड में हाई मास्ट लाइट के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 28 जून को प्रातः 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कस्तूरबा, मदार गेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएमएफटी मद से स्वीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कस्तूरबा एवं डिग्गी बाजार क्षेत्र के लिए पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों का लोकार्पण करेंगे।
Trending Story
मेगा उद्योग प्रोत्साहन शिविर में प्राप्त हुए करोड़ों के लोन आवेदन
1:14 pm
June 26, 2026
ऑनलाइन करा सकते हैं अंग उपकरण और मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के आवेदन
11:59 am
June 26, 2026
राहत लेकर आया शिविर, मिला मकान का पट्टा
11:30 am
June 26, 2026
सिंधु तट पर जुटा लघु भारत, सिंधु कुंभ बना राष्ट्रीय एकता का विराट मंच
2:24 pm
June 25, 2026
यहाँ लग रहा है दिव्यांगजन के लिए शिविर
2:07 pm
June 25, 2026
Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी जनता को देंगे विकास की सौगात, विभिन्न विकास एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
Advertisement

Trending Story


मेगा उद्योग प्रोत्साहन शिविर में प्राप्त हुए करोड़ों के लोन आवेदन
1:14 pm
June 26, 2026

ऑनलाइन करा सकते हैं अंग उपकरण और मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के आवेदन
11:59 am
June 26, 2026

राहत लेकर आया शिविर, मिला मकान का पट्टा
11:30 am
June 26, 2026

सिंधु तट पर जुटा लघु भारत, सिंधु कुंभ बना राष्ट्रीय एकता का विराट मंच
2:24 pm
June 25, 2026