पंजाब के लाखों दिव्यांगों को मिल रहा योजना का लाभ, 125 करोड़ रुपए की सहायता दी

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने दिव्यांगजनों को 125 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी है। प्रदेश के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर ने यह दावा दिया है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने मई 2026 तक दिव्यांगों को वित्तीय सहायता दी है। यह राशि 125 करोड़ रुपये से अधिक है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 498 करोड़ रुपये का विशेष बजट प्रावधान किया है। राज्य के 2.83 लाख से अधिक लाभार्थियों इस योजना का सीधा लाभ  को मिल रहा है। इसका उद्देश्य उन्हें आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर न रहने देना है। इस योजना का लाभ उन दिव्यांग व्यक्तियों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय 60 हजार रूपये या उससे कम होनी चाहिए। आवेदक को कम से कम 50 फीसदी दिव्यांगता की श्रेणी में आना चाहिए। साथ ही, वह अपनी आजीविका कमाने में असमर्थ हो। उल्लेखनीय है की मुख़्यमंत्री भगवंत मान की सरकार द्वारा पंजाब में दिव्यांगों को 15 सौ रूपये की राशि दी जाती है।

AMIT
Author: AMIT

Leave a Comment

Toggle Dark Mode

Menu