जयपुर मण्डल के मण्डावरिया-किशनगढ स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 292 पर तकनीकी कार्य
अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर मण्डल के मण्डावरिया-किशनगढ स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 292 पर आरसीसी बॉक्स रिप्लेसमेन्ट कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 19735, जयपुर-मारवाड रेलसेवा दिनांक 25.10.26 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 19736, मारवाड-जयपुर रेलसेवा दिनांक 25.10.26 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 19288, अजमेर-सियालदाह रेलसेवा दिनांक 25.10.26 को रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 19987, सियालदाह-अजमेर रेलसेवा दिनांक 26.10.26 को रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 19603, दौराई-गोड्डा रेलसेवा दिनांक 25.10.26 को रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 19604, गोड्डा- दौराई रेलसेवा दिनांक 27.10.26 को रद्द रहेगी।
