किस बात से खफा हैं ऐश्वर्या राय? दिल्ली हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा
ऐश्वर्या राय ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से उनके व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा करने और लोगों को अनधिकृत रूप से उनके नाम, तस्वीरों और एआई निर्मित अश्लील सामग्री का उपयोग करने से रोकने का आग्रह किया.

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. ऐश्वर्या राय का आरोप है कि एक वेबसाइट उनकी तस्वीरों और एआई जनरेटेड तस्वीरों का इस्तेमाल कर अपने प्रोडक्ट्स बेच रही हैं, जो कानूनन अपराध है. इससे उनकी छवि प्रभावित हो रही है.
ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अवैध रूप से उनके नाम, फोटोज और एआई से बने अश्लील कॉन्टेंट को इस्तेमाल करने से रोकने का आग्रह किया है। उनके वकील ने तर्क दिया कि कुछ पूरी तरह से अवास्तविक अंतरंग तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल की जा रही हैं।

न्यायमूर्ति तेजस करिया ने मौखिक रूप से संकेत दिया कि वह प्रतिवादियों को चेतावनी देते हुए एक अंतरिम आदेश पारित करेंगे. ऐश्वर्या राय की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सेठी ने कहा कि अभिनेत्री अपने प्रचार और व्यक्तिगत अधिकारों का इस्तेमाल करना चाहती हैं. उन्होंने तर्क दिया कि कुछ पूरी तरह से अवास्तविक अंतरंग तस्वीरें इंटरनेट पर अपलोड की जा रही हैं.
ऐश्वर्या राय के वकील सेठी ने तर्क दिया, ‘उनकी (राय) तस्वीर, पसंद या व्यक्तित्व का उपयोग करने का आरोपियों के पास कोई अधिकार नहीं हो सकता. एक शख्स केवल मेरे नाम और चेहरे से पैसे बना रहे हैं. उनका नाम और पसंद किसी की यौन इच्छाओं की पूर्ति के लिए इस्तेमाल की जा रही है. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.’
