Trending Story
Advertisement

भीलवाड़ा स्थित बौद्धिक दिव्यांग स्कूल के बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

अशोक नगर स्थित हेलन केलर विशेष विद्यालय के बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने रक्षाबंधन से पूर्व शुक्रवार को स्कूल में भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन एक दूसरे के तिलक लगाकर एवं रक्षा सूत्र बांधकर एक दूसरे का मुंह मीठा करके मनाया। इस अवसर पर छात्रों ने अनेक प्रकार की राखियां बनाई। राखी बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पारितोषिक दिए गए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक गोपाल लाल तिवाड़ी, शिक्षिकाएं सरला, मनीषा, मोनिका, उषा, आशा विमलेश कंवर, रिंकू, कोमल, टीना आदि उपस्थित थे।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Advertisement
Trending Story
Toggle Dark Mode

Menu