Trending Story
Advertisement

दिव्यांग बहनों के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मनाया रक्षाबंधन,कहा- सरकार की योजनाओं का दिव्यागों

अब मैं निश्चिंत हूं..! दिव्यांग बहनों से राखी बंधवाकर भावुक हुए CM भजनलाल

दिव्यांग बहनों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक था. शायद ये पहला मौका था जब प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने विशेष योग्यजन बहनों के बीच राखी बंधवाई. उन्हें हर कदम पर साथ देने का भरोसा दिया. रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद भावुक लम्हों के बीच सीएम भजनलाल ने कहा कि बहनों के आशीर्वाद से उनका एक साल का रिनेवल हो गया है. अब अगली राखी तक मैं निश्चिंत हूं. हर भाई अपनी बहन से राखी बंधवाने के बाद जैसा सोचता है वैसा ही मैं यहां आकर महसूस कर रहा हूं.

विशेष योग्यजन बहन सम्मान दिवस आयोजित किया जा रहा है. इस अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया. सीएम भजनलाल शर्मा ने कि अपना घर जो कभी दो कमरों से शुरू हुआ. आज एक बड़ी बिल्डिंग में चल रहा है. डॉ.बीएम भारद्वाज दंपती दिव्यांग भाई बहनों की सेवा कर रहे हैं. दिव्यांग बहनों का रक्षा कवच मेरे लिए आशीर्वाद है. जिस भाव से आपने रक्षा का धागा बांधा है. मेरा पूरा प्रयास रहेगा उस भाव के अनुरूप काम करूंगा.

कुदरत ने भले ही इन्हें कुछ कष्ठ दिये, पर इनकी हिम्मत और हौसला कमाल का था. कईयों ने गीत सुनाए तो कईयों ने बेहतरीन नृत्यों की सीएम के सामने प्रस्तुतियां दी. साथ ही इन्होंने ये संदेश भी दिया कि तमाम चुनौतियों के बावजूद जीवन में संघर्ष करने का जज्बा किसी सामान्य इंसान से कहीं कम नहीं हैं.  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिव्यांग बहनों का हौंसला बढाने में कोई कमी नहीं छोड़ी करीब डेढ घंटे से भी ज्यादा वक्त सीएम ने इन स्पेशल बहनों के बीच गुजारा, उन्हें बैटरी से चलने वाली ट्राइसाइिकल दी और तोहफे अलग से. साथ ही अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिए कि जरूरतमंदों को सरकार की हर योजना का फायदा दिलाए. उन्हें सक्षम बनाने की दिशा में हर संभव कदम उठाए. सीएम ने दिव्यांग बहनों के माथे पर हाथ रखा, उन्हें आशीर्वाद दिया और साथ में भरोसा भी कि वो रक्षा सूत्र का हमेशा मान रखेंगे. दिव्यांगों के जीवन को सफल बनाना ही उनकी सरकार का मकसद है.

बहरहाल, सीएम के दौरे से सामाजिक न्याय संकुल की इन बहनों को जीवन में आगे बढने की प्रेरणा मिली है. ये यादगार लम्हा वो जीवन में कभी नहीं भूला पाएंगी. एक भाई के रूप में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उन्हें ऐसे ही संभालते रहे तो वो भी सामान्य लोगों की तरह जीवन जीने की हिम्मत जुटाने की कोशिश करेंगी. दुआ की जानी चाहिए कि सरकार का हाथ इसी तरह इनके माथे पर आशीर्वाद बनकर इनकी ताकत बना रहे.

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि जो भी आवश्यकता के काम है तो हमारी सरकार जरूर करेगी. हमारे जनप्रतिनिधि आपके बीच आते रहेंगे. राखी के बाद मैं एक साल के लिए निश्चिंत  हो गया. जामडोली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिव्यांग बहनों से राखी बंधवाने के बाद कहा कि मैं एक साल के लिए निश्चिंत हो गया हूं. मेरा एक साल के लिए रिनेबल हो गया है. यही बात हर भाई अपनी बहन से कहता है. दिव्यांग बहनों के बीच सीएम ने रक्षाबंधन मनाया. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का दिव्यागों को फायदा दिलाएं, जो भी दिव्यागों की जरूरत होगी. हम उसे पूरा करेंगे. दिव्यांगजन कतई चिंता न करें. हमारी सरकार हर कदम पर आपके साथ है.

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Advertisement
Trending Story
Toggle Dark Mode

Menu