ब्लॉक संसाधन केंद्र में दिव्यांग बच्चों का आकलन शिविर

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 67 बच्चों को देखा, 28 को मिले दिव्यांगता प्रमाण पत्र

लखनऊ के बंथरा स्थित सरोजनी नगर ब्लॉक संसाधन केंद्र में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों के लिए आकलन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा गठित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने कुल 67 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया।

 

विशेषज्ञ टीम में आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पीएन अहिरवार, ईएनटी सर्जन डॉ. आरिफ अख्तर, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. घनश्याम और मनोरोग चिकित्सक डॉ. अभय शामिल थे। परीक्षण के बाद 28 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरोजनी नगर खंड शिक्षा अधिकारी आरपी यादव ने की। इस अवसर पर समग्र शिक्षा जनपद लखनऊ के जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) संदीप तिवारी और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमरेश सिंह ने अपना सहयोग प्रदान किया।

शिविर के दौरान सरोजनी नगर ब्लॉक के स्पेशल एजुकेटरों ने अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्पेशल एजुकेटर अनिल कुमार, अशोक कुमार सिंह, योगेश कुमार यादव, ज्ञान सिंह, शेखर पटेल और श्रद्धा द्विवेदी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Toggle Dark Mode

Menu