Trending Story
Advertisement

राजस्थान पत्रिका इस बार दिव्यांग बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाएगा

दिव्यांग बच्चों की खुशी में सहभागी बनेगा राजस्थान पत्रिका

दिव्यांग बच्चों के साथ 29 अगस्त को मनाएगा रक्षा बंधन का पर्व बच्चोंं के लिए होगी रचनात्मक प्रतियोगिताएं प्रवासी समाज की महिलाएं दिव्यांग बच्चों की कलाई पर बांधेगी रक्षा सूत्र

राजस्थान पत्रिका इस बार दिव्यांग बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाएगा। न्यू गब्बुर स्थित विश्वकर्मा महिला एवं मक्कल हैंडिकैप्ड स्कूल में रक्षाबंधन से एक दिन पहले 29 अगस्त को आयोजित किए जाने वाले इस पर्व में प्रवासी समाज की महिलाएं भी सहभागी बनेंगी। रक्षाबंधन का पर्व सभी भाई-बहन खुशी से मनाते हैं। दिव्यांग बच्चों को भी इस पर्व की खुशी मिले, इसी मकसद के साथ उनके बीच रहकर रक्षाबंधन पर्व मनाने का निर्णय लिया है। इन दिव्यांग बच्चों के माथे पर कुमकुम का टीका लगाकर स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए प्रवासी समाज की महिलाएं उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेंंगी। दिव्यांग बच्चों को कुमकुम अक्षत का तिलक लगाने के बाद मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया जाएगा और आरती उतारी जाएगी। इस आयोजन को खास बनाने एवं बच्चों के मनोरंजन के लिए उनकी पसंद के गाने भी सुने जाएंगे। दिव्यांग बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इस तरह दिव्यांग बच्चों को रक्षाबंधन के पर्व पर विशेष खुशी देने का प्रयास किया जाएगा।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Advertisement
Trending Story
Toggle Dark Mode

Menu