Trending Story
Advertisement

बाराबंकी स्टेशन पर दिव्यांगों विशेष अधिकार

बाराबंकी स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए खुला विशेष प्रवेश द्वार, जिलाधिकारी ने दिए आदेश

बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से बंद पड़ा विशेष प्रवेश द्वार बुधवार को फिर से खोल दिया गया है। यह निर्णय जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से संभव हुआ।

दिव्यांग आइकन प्रहलाद की पहल पर यह समाधान महज पांच दिनों में मिला। प्रहलाद ने न सिर्फ अपनी बल्कि जिले के अन्य दिव्यांग यात्रियों की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाया। दिव्यांगों की इस समस्या को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए रेलवे प्रशासन से समन्वय कर विशेष गेट खोलने का निर्देश दिया।

प्रहलाद ने पांच दिन पहले शुक्रवार को जिलाधिकारी को पत्र भेजा था। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लेकिन उनके लिए बना विशेष गेट हमेशा बंद रहने के कारण काफी असुविधा होती है। इससे पहले उन्होंने स्टेशन अधीक्षक से भी संपर्क किया था। लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं मिला।

स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार रायजादा ने बताया कि स्टेशन पर कुछ निर्माण कार्य चल रहे थे। इसी वजह से गेट अस्थायी रूप से बंद था। लेकिन अब इसे खोल दिया गया है और भविष्य में दिव्यांग यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।

इस फैसले से दिव्यांगों में खुशी की लहर है। प्रहलाद ने कहा कि यह लड़ाई केवल मेरी नहीं, पूरे जिले के दिव्यांग साथियों की थी। हमें खुशी है कि प्रशासन ने हमारी बात सुनी और तुरंत कार्रवाई की। जिलाधिकारी का हम सभी की ओर से धन्यवाद करते हैं।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Advertisement
Trending Story
Toggle Dark Mode

Menu