मुंह में कपड़ा ठूंसकर दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म, गोलियां खाकर आया था आरोपी
आरोपी युवक पहले से उत्तेजक गोलियां खाकर आया था। उसने पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूस दिया और उसके साथ मनमानी करता रहा। किसी तरह मुंह से कपड़ा हटा तो पीड़िता चिल्लाई और परिजन मदद के लिए पहुंचे।

राजस्थान के दौसा से रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा ह कि शुक्रवार देर रात दिव्यांग विवाहिता से रेप करते आरोपी को परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे निर्वस्त्र कर बाल दिए। शनिवार सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। और पीड़िता के बयान पर मामले की जांच में जुट गई है।
मामला दौसा के राहुवास थाना क्षेत्र का है। यहां एक 40 वर्षीय दिव्यांग महिला अपने घर में सो रही थी। वह दो बच्चों की मां भी है और बच्चे उससे अलग सो रहे थे। शुक्रवार रात करीब 12 बजे बाबूलाल मीना नाम का युवक उसके कमरे में चुपके से घुस गया और मुंह में कपड़ा ठूस दिया। इसके बाद उसके साथ मनमानी करता रहा। किसी तरह मुंह से कपड़ा हटाकर महिला चिल्लाई तो घर के सभी लोग उसके कमरे की तरफ भागे।
आरोपी को रात भर बांधे रखा
शोर मचने के बाद आरोप घर से भागने लगा, लेकिन परिवार के लोगों ने अन्य ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया। गुस्साए परिजनों ने आरोपी युवक को रातभर अर्धनग्न कर मकान के पिलर से बांधे रखा और उसके सिर के बाल काट दिए। शनिवार सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है, जिस पर पुलिस ने मेडिकल जांच और अन्य कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता दो बच्चों की मां
दोनों पैरों से विकलांग होने के कारण अपना बचाव करने में आरोपी युवक से असमर्थ रही। जैसे-तैसे पीड़िता कपड़ा हटते ही मुंह खुलने चिल्लाई तो सो रहे परिजन उठ कर मदद करने के लिए भाग कर पहुंचे। परिजनों को देख आरोपी धक्का-मुक्की करने लगा और भागने की कोशिश की। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने उसे घेरा बनाकर पकड़ लिया और अर्धनग्न करके मकान के पिलर से बांध दिया।
उत्तेजक गोलियां खाकर आया था आरोपी
पीड़िता के परिजनों के अनुसार आरोपी युवक के जेब में उत्तेजना बढ़ाने वाली टेबलेट्स भी मिली हैं। पीड़िता ने बाबूलाल मीना पुत्र हीरालाल के खिलाफ गोली खाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच राहुवास थानाधिकारी रघुवीर सिंह कर रहे हैं।