Trending Story
Advertisement

दिव्यांगों के लिए तोहफा:देश का पहला नेशनल पार्क दिव्यांगों के लिए रैंप वाली जिप्सी तैयार की गई

दिव्यांगों के लिए तोहफा:पूर्व वाइल्ड लाइफ वार्डन ने तैयार की रैंप वाली सफारी जिप्सी, एक स्विच से बिना किसी मदद के चढ़ व उतर सकेंगे; ऐसा करने वाला देश का पहला नेशनल पार्क

रणथंभौर नेशनल पार्क दिव्यांग मेहमानों को सफारी का तोहफा देने वाला है। यह देश का पहला ऐसा नेशनल पार्क होगा जहां दिव्यांगों के लिए रैंप वाली जिप्सी तैयार की गई है। इसके अलावा इसमें व्हीलचेयर जैसी सुविधा भी मिलेगी।

इस जिप्सी को तैयार किया है पूर्व मानद वाइल्ड लाइफ वार्डन बालेंदु सिंह ने। उन्होंने बताया कि यदि कोई दिव्यांग व्हीलचेयर पर बैठना चाहता है तो सीटों को मोड़ा जा सकेगा। इसके अलावा इसमें सीट-बेल्ट लगी सीट भी है। जिप्सी में एक इलेक्ट्रिक स्विच है, जिसकी मदद से दिव्यांग को व्हील चेयर के साथ सुरक्षित रैंप पर चढ़ने व उतरने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि राज्य के वन विभाग को एक आदेश जारी किया गया था कि नेशनल पार्क, सेंचुरी और चिड़ियाघरों को विकलांगों के अनुकूल वाहन बनाया जाए। इसके बाद इस जिप्सी को तैयार किया गया।

ऐसे आया आइडिया

बालेंदु सिंह ने बताया कि वह एक पैरा ऐथलीट है। देश के लिए शूटिंग में प्रतिनिधित्व के दौरान उन्होंने विदेशों में इस तरह की व्यवस्था देखी तो उनको भी सफारी गाड़ी तैयार करने का आइडिया आया। यूके डिसेबल्ड ऐथ्लीट्स की शील्ड, इंटरनेशनल स्पोर्ट्स शूटिंग फैडरेशन (आईएसएसएफ) रेफरी, कोच इस बारे में कहते है कि बालेंदु सिंह के पास जो वाहन है वह न केवल भारत में बल्कि अन्य सभी देशों में अद्वितीय है। मैंने इसमें यात्रा की है। यह एक बेहतरीन वाहन है, जिसे दिव्यांगों को टाइगर सफारी के लिए अच्छी तरह से डिजाइन किया गया है।

नेशनल पार्क शुरू होते ही मिलेगी सुविधा

यह दावा है कि दिव्यांगों के लिए इस तरह का वाहन तैयार करने वाला रणथंभौर नेशनल पार्क ऐसा पहला पार्क होगा। इसमें दिव्यांगों को आसानी से चढ़ने व उतरने में मदद मिलेगी। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही नेशनल पार्क को खुलने की परमिशन मिलेगी इसे दिव्यांगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

इनका कहना है

हमारे पास दिव्यांगों के लिए वाहन को लेकर ऐप्लीकेशन अप्रैल माह में आई थी। जिसे मंजूरी दे दी गई है। लॉकडाउन लगने के कारण दिव्यांगों के लिए जिप्सी शुरू नहीं हो पाई थी। इस योजना के तहत पार्क में सफारी शुरू हो जाएगी। सुमित बंसल, डीएफओ, पर्यटन रणथम्भौर

 

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Advertisement
Trending Story
Toggle Dark Mode

Menu