PM Svanidhi Yojna: पीएम स्वनिधि योजना की डेडलाइन बढ़ी, अब 2030 तक मिलेगा बिना गारंटी लोन
पीएम स्वनिधि योजना की डेडलाइन 2030 तक बढ़ा दी गई है। अब तक 68 लाख रेहड़ी-पटरी वाले लाभांवित हुए हैं। सरकार 7,332 करोड़ खर्च कर 1.15 करोड़ लोगों को फायदा देगी। पहली किस्त 15 हजार, दूसरी 25 हजार और तीसरी 50 हजार लोन बिना गारंटी मिलेगा।
केंद्र सरकार ने रेहड़ी-पटरी और छोटी दुकान चलाने वालों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना की समय सीमा बढ़ा दी है। यह योजना अब 31 मार्च 2030 तक लागू रहेगी। इसके लिए सरकार 7,332 करोड़ रुपये खर्च करेगी। अनुमान है कि योजना से करीब 1.15 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा, जिनमें 50 लाख नए लाभार्थी भी शामिल होंगे।

पीएम स्वनिधि योजना 1 जून 2020 को शुरू की गई थी। यह एक माइक्रो क्रेडिट योजना है, जिसके तहत स्ट्रीट वेंडरों को बिना गारंटी के आसान शर्तों पर लोन उपलब्ध कराया जाता है। योजना की शुरुआत में तीन चरणों में अधिकतम 80,000 रुपये तक का लोन दिया जाता था। अब इसमें सुधार करते हुए अधिकतम सीमा 90,000 रुपये कर दी गई है। पहली किस्त का लोन 10,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये और दूसरी किस्त 20,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी गई है। तीसरी किस्त पहले की तरह 50,000 रुपये की ही रहेगी।
अब तक 68 लाख लोग लोन ले चुके
मिलेगा यूपीआई-लिंक्ड रूपे क्रेडिट कार्ड
कहां मिलेगा लोन
वेंडरों को दी गई ट्रेनिंग
31 मार्च 2030 तक मिलेगा फायदा
फैसले से 1.15 करोड़ रेहड़ी-पटरी वालों को लाभ मिलेगा, जिनमें 50 लाख नए लाभार्थी भी शामिल हैं. आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के साथ वित्त सेवा विभाग द्वारा इसका संचालन 31 मार्च 2030 तक जारी रहेगा. इस फैसले से सरकारी खजाने पर 7,332 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय आएगा.
