Trending Story
Advertisement

सृष्टि ने किया अजमेर का नाम रोशन – पैरा पिस्टल वर्ल्ड कप में दो स्वर्ण एक रजत पदक जीते .

पैरा पिस्टल वर्ल्ड कप में अजमेर की सृष्टि की चमक, दो स्वर्ण एक रजत.

अजमेर की बेटी कु. सृष्टि अरोड़ा ने पैरा पिस्टल शूटिंग के क्षेत्र में अपनी अद्भुत प्रतिभा और मेहनत के दम पर न केवल अजमेर बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। हाल ही में दक्षिण कोरिया के चांग्वान शहर में मई-जून 2025 में आयोजित ‘WSPS वर्ल्ड कप’ में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए:

मिक्स्ड इवेंट में स्वर्ण पदक 🏆

महिला टीम इवेंट में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक 🤵‍♀️

व्यक्तिगत श्रेणी में रजत पदक प्राप्त कर देश को गौरवान्वित किया।🇮🇳

सृष्टि अरोड़ा का यह सफर सिर्फ यहीं नहीं थमा — उन्होंने बीते वर्षों में भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार उपलब्धियाँ अर्जित की हैं:

3 व 7 दिसम्बर 2024 को नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित सलेक्शन ट्रायल-I व ट्रायल-II में प्रथम स्थान और राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया।

नवम्बर 2024 में पुणे में आयोजित 5वीं राष्ट्रीय पैरा 10 मीटर एयर पिस्टल चैंपियनशिप में व्यक्तिगत और टीम इवेंट — दोनों में रजत पदक जीते।

अक्टूबर 2024, 43वीं उत्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया।

2023 और 2024 में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 P2 कैटेगरी में दो रजत पदक प्राप्त किए।

ओलंपिक ट्रायल-II और III (मई 2024) में लगातार प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मार्च 2024 में नई दिल्ली में हुई वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप में भारत की ओर से MQS कैटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

2023 में आयोजित चतुर्थ राष्ट्रीय पैरा शूटिंग प्रतियोगिता में टीम इवेंट में कांस्य पदक व व्यक्तिगत रूप से नवां स्थान प्राप्त किया।

🎓 शिक्षा और सांस्कृतिक उपलब्धियां भी शानदार

खेल के साथ-साथ सृष्टि ने कला और शिक्षा के क्षेत्र में भी समान रूप से निपुणता दिखाई है:

कत्थक नृत्य में “विशारद” की उपाधि (लखनऊ)

फैशन डिज़ाइनिंग में स्नातक डिग्री – NIFT गांधीनगर

फैशन कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर डिग्री – DOMUS Academy, मिलान, इटली

इन उपलब्धियों के पीछे माता-पिता श्री शैलेश अरोड़ा व श्रीमती किरण अरोड़ा का मार्गदर्शन, आशीर्वाद और प्रेरणा रही है।

कु. सृष्टि अरोड़ा का लक्ष्य आने वाले ओलंपिक व अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत को और अधिक गौरव दिलाना है। उनकी इस उपलब्धि पर समस्त अजमेरवासियों, राजस्थान और पूरे भारत को गर्व है।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Advertisement
Trending Story
Toggle Dark Mode

Menu