Toggle Test

सिर्फ फिल्में और सीरीज नहीं, अगस्त में आ रहे ये रियलिटी शोज़ भी करेंगे आपका भरपूर मनोरंजन!

 

 

 

 

अगस्त का महीना मनोरंजन के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। जहां एक ओर सन ऑफ सरदार 2, धड़क 2 और वॉर 2 जैसी बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर कई धमाकेदार वेब सीरीज भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देने को तैयार हैं। लेकिन इस सबके बीच जो चीज़ आपका दिल जीत सकती है, वो हैं कुछ बिल्कुल नए और हटकर रियलिटी शोज़। जानिए कौन-कौन से रियलिटी शोज़ इस अगस्त आपके टेलीविजन स्क्रीन पर धूम मचाने आ रहे हैं:

 

1. पति-पत्नी और पंगा

यह शो दिखाएगा सेलिब्रिटी जोड़ियों के रिश्तों की असली झलक। मजेदार गेम्स, खुलकर बातचीत और चुनौतियों के ज़रिए दर्शकों को देखने मिलेगा कि ये रिश्ते पर्दे के पीछे कैसे होते हैं।

होस्ट: सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी

प्रसारण तिथि: 2 अगस्त

चैनल: कलर्स टीवी

 

2. छोरियां चली गांव

ग्लैमर छोड़ अब छोटे पर्दे की कुछ ग्लैमरस एक्ट्रेसेज़ करेंगी गांव की सादगी से दोस्ती! खेतों में काम, देसी खाना और गांव की संस्कृति को अपनाते हुए ये सितारे कैसी जिंदगी जीएंगे, यही इस शो का मजेदार पहलू है।

होस्ट: रणविजय सिंह और सुमुखि सुरेश

कंटेस्टेंट्स: अनीता हसनंदानी, ऐश्वर्या खरे, अंजुम फकीह, कृष्णा श्रॉफ, चाहत खन्ना, चिंकी-मिंकी (सुरभि-समृद्धि), ईशा मालवीय

प्रसारण तिथि: 3 अगस्त

चैनल: जीटीवी

 

3. कौन बनेगा करोड़पति – सीजन 17

अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज़ और हॉट सीट की गर्मी एक बार फिर लौटने को तैयार है। देश का सबसे पसंदीदा क्विज़ शो एक बार फिर आपके ज्ञान और आत्मविश्वास को परखने वाला है।

प्रसारण तिथि: 11 अगस्त

चैनल: सोनी टीवी

 

4. बिग बॉस 19

सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ लौट रहा है अपने 19वें सीजन के साथ। इस बार शो में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे — न केवल फॉर्मेट नया होगा, बल्कि डायलॉग्स और कंटेस्टेंट्स की भूमिका में भी ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

नया ट्विस्ट: इस बार ‘बिग बॉस चाहते हैं’ की जगह सुनाई देगा – ‘बिग बॉस जानना चाहते हैं।’

होस्ट: सलमान खान के साथ दो और सेलिब्रिटी चेहरों की एंट्री (नाम जल्द होगा खुलासा)

प्रसारण: अगस्त के अंत तक लॉन्च की संभावना

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment

और पढ़ें

दिल्ली में ऋतु बराला से कथित मारपीट का मामला गरमाया, जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर रातभर डटे कांग्रेस नेता; अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दिल्ली में पहले से केस दर्ज होने का दिया हवाला।

दिल्ली में ऋतु बराला से कथित मारपीट का मामला गरमाया, जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर रातभर डटे कांग्रेस नेता; अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दिल्ली में पहले से केस दर्ज होने का दिया हवाला।