Toggle Test

“सितारे ज़मीन पर” फिल्म में “शर्मा जी” के रूप में प्रसिद्ध हुए ऋषि शाहनी ओलंपिक चैंपियन रह चुके है

26 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटा ओलंपिक चैंपियन! ‘सितारे जमीन पर’ के इस किरदार ने अपनी मासूमियत से मचाया तहलका

आमिर खान की नई फिल्म में एक ऐसा चेहरा नजर आया, जिसे देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि वो पर्दे पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी हीरो है. एक मामूली-सा किरदार… लेकिन जब उसकी असली कहानी सामने आई, तो हर कोई हैरान रह गया. क्या आप पहचान सकते हैं उस शख्स को जिसने 26 साल पहले ओलंपिक में इतिहास रचा था?

आमिर खान की मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने थिएटर में कदम रखा है. लेकिन इस फिल्म की सबसे बड़ी सरप्राइज वो चेहरा है, जिसे शायद आपने नोटिस नहीं किया – शर्मा जी का किरदार निभाने वाले ऋषि शाहनी.

ऋषि शाहनी ने 1999 में स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. सिर्फ भाग नहीं लिया, बल्कि स्विमिंग में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर देश का सिर गर्व से ऊंचा किया था. अब वही चैंपियन पर्दे पर अपनी नई पारी खेल रहा है.

फिल्म में उनका शर्मा जी का किरदार जितना सिंपल लगता है, उतनी ही गहराई उसमें छुपी है. उनका अभिनय लोगों को हंसाता है, रुलाता है और एक बड़ी सीख भी देता है – कि असली सितारे जमीन पर ही होते हैं.

सेट पर ऋषि महज एक एक्टर नहीं, एक एनर्जी का फव्वारा थे. आमिर खान के साथ एक्टिंग सीखना, डांस रिहर्सल्स करना और शूटिंग के बीच मस्ती करना – ये सब उनके लिए एक नई दुनिया जैसा था. उन्होंने इन पलों की झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर की है.

ऋषि को सिर्फ कैमरे से नहीं, योग से भी बेइंतहा प्यार है. फिल्म की शूटिंग के दौरान वे न सिर्फ एक्टिंग करते थे बल्कि सेट पर मौजूद लोगों को योग भी सिखाते थे.

20 जून को रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी पहली बार साथ नजर आई है. लेकिन दर्शकों को सबसे ज्यादा आकर्षित किया है ऋषि शाहनी जैसे रियल लाइफ हीरो ने, जो पर्दे पर भी एक अलग ही चमक लेकर आए हैं.

डॉक्टर ने कहा था वो कभी ठीक से चल नहीं पाएगा लेकिन वो ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीत लाए। जिन्हें आज दुनिया ‘सितारे ज़मीन पर’ के ‘शर्मा जी’ के नाम से जानती है, वो सिर्फ पर्दे पर ही नहीं सच में देश का एक अनमोल सितारा है और उम्मीद का दूसरा नाम।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment

और पढ़ें

दिल्ली में ऋतु बराला से कथित मारपीट का मामला गरमाया, जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर रातभर डटे कांग्रेस नेता; अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दिल्ली में पहले से केस दर्ज होने का दिया हवाला।

दिल्ली में ऋतु बराला से कथित मारपीट का मामला गरमाया, जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर रातभर डटे कांग्रेस नेता; अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दिल्ली में पहले से केस दर्ज होने का दिया हवाला।