Toggle Test

लखनऊ में 13 साल की दिव्यांग बच्ची को आधी रात घर से उठाकर गैंगरेप, इशारे से बताई वारदात .

लखनऊ में 13 साल की दिव्यांग बच्ची को घर से उठाकर होटल में गैंगरेप, तीन पड़ोसी लड़के हिरासत में.

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में 13 साल की  दलित दिव्यांग बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक देर रात उसके घर से उठा ले गए थे और वारदात को अंजाम दिया था.

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस के तीन युवकों ने होटल ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता ने इशारों से घर वालों की घटना बताई, जिसके बाद परिवार ने मुकदमा दर्ज करवाया.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. एक 13 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर दलित बच्ची के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार देर रात हुई, जब बच्ची के परिजन खाना खाकर सो गए थे. पड़ोस में रहने वाले तीन युवक, विशाल, जतिन और सुजल, ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए. आरोपियों ने बच्ची को हजरतगंज के अशोक मार्ग स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. विरोध करने पर आरोपियों ने बच्ची की पिटाई भी की. बच्ची की मानसिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसने परिजनों को इशारों के जरिए अपनी आपबीती बताई.

पुलिस की कार्रवाई

हजरतगंज पुलिस ने पीड़िता की बहन की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376D (सामूहिक दुष्कर्म), पॉक्सो एक्ट, और अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) हजरतगंज, विकास जायसवाल, ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.
sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment