Toggle Test

रूस-चीन सीमा के पास यात्री विमान हादसा, सभी 49 लोगों की मौत की आशंका

रूस में गुरुवार को एक बड़ा हवाई हादसा हुआ है। अंगारा एयरलाइंस का एक यात्री विमान रूस-चीन सीमा के पास क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी 49 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

 

रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंटोनोव-24 मॉडल का यह विमान साइबेरिया की अंगारा एयरलाइंस द्वारा संचालित किया जा रहा था। विमान ने बलागोवेशचेंस्क से उड़ान भरी थी और अमूर क्षेत्र के टाइंडा एयरपोर्ट की ओर जा रहा था। विमान में कुल 49 लोग सवार थे, जिनमें 43 यात्री (5 बच्चे सहित) और 6 क्रू मेंबर शामिल थे।

 

बताया जा रहा है कि पूर्वी अमूर क्षेत्र के आसमान में विमान से एयर ट्रैफिक कंट्रोल का संपर्क अचानक टूट गया था। इसके कुछ देर बाद विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि हुई। हादसे के बाद विमान में आग लग गई और मौके पर पहुंची बचाव टीमें आग बुझाने और शवों की तलाश में जुटी हुई हैं।

 

रूस की आपातकालीन सेवाओं के मुताबिक, घटनास्थल पर सिविल डिफेंस, अग्निशमन और राहत दल मौजूद हैं, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स में किसी के जीवित बचने की संभावना नहीं जताई जा रही है।

 

घटना की जांच शुरू कर दी गई है और विमान हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment

और पढ़ें

दिल्ली में ऋतु बराला से कथित मारपीट का मामला गरमाया, जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर रातभर डटे कांग्रेस नेता; अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दिल्ली में पहले से केस दर्ज होने का दिया हवाला।

दिल्ली में ऋतु बराला से कथित मारपीट का मामला गरमाया, जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर रातभर डटे कांग्रेस नेता; अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दिल्ली में पहले से केस दर्ज होने का दिया हवाला।