“रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ के रिलीज़ से पहले फैंस ने की विशेष पूजा”

 

 

 

 

 

टालीवुड के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की नई फिल्म ‘कुली’ को लेकर जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है, और इसके साथ ही फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया गया है। फैंस अब इस फिल्म के प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच, थलाइवा के प्रशंसकों ने उनकी फिल्म ‘कुली’ की सफलता के लिए तमिलनाडु के प्रसिद्ध विनयगर मंदिर में विशेष पूजा आयोजित की और फिल्म के पोस्टर के सामने दीप जलाए।

 

फैंस ने विनयगर मंदिर में की पूजा

 

रजनीकांत के फैंस ने ‘कुली’ की सफलता के लिए जिस विनयगर मंदिर में पूजा की, वह तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु में स्थित है। इस पूजा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस ने भगवान श्रीगणेश के इस मंदिर में फिल्म ‘कुली’ के पोस्टर लगाए हैं। मंदिर के बाहर, फिल्म के बड़े पोस्टर के सामने तमिल भाषा में रंगोली बनाई गई है, जिस पर कई दीप जलाए गए हैं। मंदिर के पुजारी भी फिल्म की सफलता के लिए पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

फिल्म की कमाई के रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद

 

‘कुली’ को लेकर फैंस के बीच बनी उत्सुकता को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करेगी। ट्रेड विशेषज्ञ सुमित कडेल के अनुसार, फिल्म अपने पहले दिन भारत में 80 से 90 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। वहीं, वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा 155 से 165 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Toggle Dark Mode

Menu