Toggle Test

महाराष्ट्र में नई राजनीतिक हलचल: फडणवीस-आदित्य ठाकरे की मुलाकात और उद्धव ठाकरे के बदले रुख से बदलते समीकरण

 

 

 

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हाल ही में आदित्य ठाकरे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच दूसरी बार हुई मुलाकात ने नए राजनीतिक समीकरणों के संकेत दिए हैं। इस बीच, उद्धव ठाकरे के महाविकास आघाड़ी (MVA) को लेकर बदले हुए तेवर यह संकेत कर रहे हैं कि शिवसेना (उद्धव गुट) अब मौजूदा गठबंधन से दूरी बनाने पर विचार कर रही है।

 

इन घटनाक्रमों ने राज्य की राजनीति में संभावित नए गठजोड़ की अटकलों को हवा दी है। जहां एक ओर आदित्य और फडणवीस की बैठक को एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर, इसे भविष्य की किसी रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment