Toggle Test

जहाँ पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन खारिज, वहां भाजपा कांग्रेस ने निर्दलीयों पर लगाया दाव

अजमेर। नगर निगम चुनाव में नाम वापसी के बाद जहाँ भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हुए है। उन वार्डों में दोनों पार्टियों ने निर्दलीय को अपना समर्थन दिया है। भाजपा ने अजमेर नगर निगम के वार्ड 24 में भाजपा द्वारा अनुज चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन आपराधिक मुकदमों के चलते अनुज चौहान का पर्चा खारिज हो गया था। गुरुवार को वार्ड 24 से हेमराज थंवाल को अपना समर्थन दिया है। हेमराज ने वार्ड 24 से निर्दलीय फॉर्म भरा था। प्रभारी राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, विधायक अनीता भदेल और जिलाध्यक्ष रमेश सोनी की मौजूदगी में हेमराज थंवाल पार्टी का दुपट्टा पहनाया गया। वही कांग्रेस ने वार्ड 41 में कांग्रेस प्रत्याशी ऋषभ सिंह का नामांकन खारिज होने के बाद अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने बड़ा निर्णय लेते हुए पार्टी के पुराने एवं सक्रिय कार्यकर्ता दिनेश शर्मा को कांग्रेस का समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने दिनेश शर्मा का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें कांग्रेस के समर्थन का भरोसा दिलाया। दिनेश शर्मा ने कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। अब पार्टी ने उन्हें अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके पक्ष में पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया है।डॉ. जयपाल ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है। वार्ड 41 में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर दिनेश शर्मा के समर्थन में जनसंपर्क करेंगे और उन्हें विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। इस अवसर पर शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विवेक पाराशर, प्रवक्ता शैलेश गुप्ता, कशिश बायला, चन्द्रेश सुनिया, देशराज मेहरा, सोना धनवानी, एस.डी. मिश्रा, जीवनराम मेघवंशी, गुरुदत्त गौरा,सहित  कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment